141 वर्ष से सही सलामत हैं कैथरीन लेबोर नामक इस महिला संत का शरीर, लोग मानते हैं चमत्कार

0
362
कैथरीन लेबोर

 

सामान्य तौर पर किसी भी व्यक्ति की मौत के बाद उसका शरीर विघटित होने लगता है, पर आज हम आपको जिस महिला के बारे में बता रहें हैं उसका शरीर पिछले 141 वर्षों से सुरक्षित रखा हुआ है। जी हां, दुनिया में कभी-कभी ऐसी घटनाएं घटित होती हैं जिनको जानने के बाद उन पर विश्वास करना मुश्किल हो जाता है। आज हम आपको यहां एक ऐसी ही महिला संत के जीवन के बारे में बता रहें हैं जिसका मृत शरीर पिछले 141 वर्षों से सही सलामत रखा हुआ है। आइए जानते हैं इस महिला संत के बारे में…

कैथरीन लेबोरImage Source: 

सबसे पहले तो हम आपको बता दें कि इस महिला संत का नाम “कैथरीन लेबोर” था और ये पेरिस की निवासी थी। कहा जाता है कि कैथरीन लेबोर की मां का देहांत उस समय हो गया था, जब वे महज 9 वर्ष की थी। जब कैथरीन लेबोर की मां का अंतिम संस्कार किया जा रहा था तब वे मदर मैरी की प्रतिमा से लिपट गई और उन्होंने कहा कि “आज से आप ही मेरी मां हैं।”, इस घटना के बाद एक बार जब वे चर्च में अकेली बैठी थी तब उनको एक बच्चे की आवाज आई। कैथरीन लेबोर ने देखा कि उनके सामने ईसा मसीह की मां मैरी अपनी गोद में एक बच्चे को लिए हुए हैं। कैथरीन लेबोर ने उस बच्चे को टच किया और मदर मैरी से बातचीत की। इस घटना के बाद उनके अंदर एक अलग ही शांति उतर आई और उनको समझ आ गया कि उनका जन्म लोगों की सेवा के लिए हुआ है। कैथरीन लेबोर ने अपने जीवन में हजारों लोगों की सेवा की और उनके लिए सेवा संस्थान भी खोले।

कैथरीन लेबोरImage Source: 

सन् 1876 में 70 वर्ष की अवस्था में कैथरीन लेबोर की मृत्यु हो गई थी। जिसके बाद उनके शरीर को प्रिजर्व करके रख लिया गया था। 1933 में 56 वर्ष बाद जब उनके शरीर को खोला गया तो सभी हैरान थे क्योंकि उनके शरीर में किसी प्रकार के विघटन के चिंह नहीं थे। इसके बाद कैथरीन के शरीर को एक शीशे के बॉक्स में रख कर चर्च के अंदर ही रखवा दिया गया था। आज भी लोग कैथरीन के शरीर को देखने के लिए चर्च में आते हैं और इस घटना को एक चमत्कार की तरह देखते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here