आज का इतिहास: सचिन 100 शतक बनाने वाले पहले खिलाड़ी बने

0
389

16 मार्च के दिन विश्व के इतिहास में कई महत्वपूर्ण घटनाएं हुईं। सन् 2012 में 16 मार्च के दिन मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर का नाम इतिहास के पन्नों में सुनहरे अक्षरों में लिखा गया। आज के दिन तेंदुलकर ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 100 शतक बनाने वाले पहले खिलाड़ी बनकर देश का नाम ऊंचा किया था। सचिन आज भी क्रिकेट के इतिहास में विश्व के उम्दा बल्लेबाज माने जाते हैं। वह भारत रत्न का सम्मान पाने वाले पहले और सबसे कम उम्र के खिलाड़ी हैं।

यही नहीं उन्हें राजीव गांधी खेल रत्न और पद्म विभूषण पुरस्कार से भी नवाजा गया है। सचिन ने अपने नाम कई रिकॉर्ड किए हुए हैं, जैसे कि वो टेस्ट क्रिकेट में सबसे अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं और 14000 रन से ज्यादा रन बनाने वाले भी दुनिया में एकमात्र खिलाड़ी हैं। इसके अलावा वो एक नामचीन रेस्टोरेंट के मालिक भी हैं। 2012 में सचिन तेंदुलकर को राज्य सभा का सदस्य घोषित किया गया था।

23 दिसंबर 2012 को सचिन ने वन-डे क्रिकेट से संन्यास ले लिया था, इसके कुछ समय बाद उन्होंने टेस्ट क्रिकेट से भी अलविदा कहा। क्रिकेट से संन्यास लेते वक्त सचिन ने विराट कोहली को अपना उत्तराधिकारी बताया जो कि विराट के लिए काफी फक्र की बात रही।

sachinImage Source: https://i.ytimg.com/

16 मार्च के इतिहास में कुछ अन्य महत्वपूर्ण घटनाएं
1690- फ्रांस किंग लुईस चौदहवें ने आयरलैंड में सेना भेजी थी।
1922- सुल्तान फोआद प्रथम मिस्र के सुल्तान बने, इंग्लैंड ने मिस्र को मान्यता दी।
1939….जर्मनी ने चेकोस्लोवाकिया पर कब्जा किया था।
1959….इराक और सोवियत संघ ने आर्थिक एवं तकनीक समझौते पर हस्ताक्षर किये।
1978….अमेरिका ने नेवादा में परमाणु परीक्षण किया।
2006…. संयुक्त राष्ट्र की महासभा ने संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार समिति के गठन के लिए सर्वसम्मति से वोट दिया।
2012….भारत के मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 100 शतक बनाने वाले पहले खिलाड़ी बने।
2013….पाकिस्तान के रावलपिंडी में बस दुर्घटना में 24 सैनिक मरे।
2014…. क्रीमिया के लोगों ने यूक्रेन छोड़कर रूस में शामिल होने के पक्ष में मतदान किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here