एक दूजे के हुए रोहित और रीतिका, मुंबई में रचाई शादी

0
521
Mumbai: Newly wed couple cricketer Rohit Sharma and Ritika Sajdeh pose for a photo at their wedding venue in Mumbai on Sunday. PTI Photo by Mitesh Bhuvad(PTI12_13_2015_000236B)

इस साल कई भारतीय क्रिकेटर्स शादी के बंधन में बंधे, जिनमें सुरेश रैना, दिनेश कार्तिक, हरभजन सिंह का नाम शामिल है। इसी लिस्ट में भारतीय क्रिकेट टीम के हिटमैन कहे जाने वाले रोहित शर्मा भी जुड़ गए हैं। रोहित रविवार को अपनी गर्लफ्रेंड रितिका सजदेह के साथ मुंबई के ताज लैंड्स होटल में शादी के बंधन में बंध गए। इस शादी में क्रिकेट और बॉलीवुड की कई बड़ी हस्तियां शामिल हुईं।

Rohit Sharma and Ritika SajdehImage Source: http://images.indianexpress.com/

इस मौके पर टीम इंडिया के मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर अपनी पत्नी अंजली के साथ पहुंचे। इसके अलावा युवराज सिंह, चेतेश्वर पुजारा, रवींद्र जडेजा और कई क्रिकेटर्स रोहित की शादी में मौजूद थे। क्रिकेटरों के अलावा अंबानी फैमली ने भी शादी में शिरकत की। यह शादी मुबंई के बांद्रा वेस्ट स्थित होटल ताज लैंड्स में दोपहर में हुई, जबकि शादी का रिसेप्शन रात आठ बजे से शुरू हुआ।

रोहित ने अपने बर्थडे से दो दिन पहले इसी साल 28 अप्रैल को मुंबई के बोरीवली स्पोर्ट्स क्लब में गर्लफ्रेंड रितिका को शादी के लिए प्रपोज किया था। रोहित ने उसी दौरान रितिका को अंगूठी भी पहनाई थी। रितिका मुंबई की ही रहने वाली हैं। दोनों एक-दूसरे को 6 सालों से जानते हैं।

Rohit Sharma and Ritika SajdehImage Source: http://images.indianexpress.com/

इस शादी से पहले अंबानी फैमिली ने रोहित शर्मा – रितिका सजदेह और हरभजन सिंह – गीता बसरा को शुक्रवार को ग्रैंड पार्टी दी थी। इस पार्टी में बॉलीवुड स्टार शाहरुख खान सहित भारतीय क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी, विराट कोहली के अलावा कई सेलिब्रिटिज मौजूद थे। हालांकि रोहित और रीतिका की शादी रविवार को थी, लेकिन दोनों की शादी का संगीत सोमवार को है। वैसे संगीत का कार्यक्रम शादी से पहले रखा जाता है, लेकिन इस शादी में संगीत बाद में रखा गया है। यह संगीत सेरेमनी बहुत स्पेशल तरीके से ‘द सेंट रेगिस’ होटल में होगी। ऐसा कहा जा रहा है कि इस फंक्शन को रीतिका के भाई कुणाल ऑर्गनाइज कर रहे हैं। इस संगीत सेरेमनी के लिए ख़ास इनविटेशन कार्ड्स भी तैयार किए गए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here