50 साल बाद भारतीय-पाकिस्तानी भाई-बहन को फिर से मिलाया फेसबुक ने

0
353

कई बार जीवन में ऐसी घटनाएं घट जाती हैं जिनके बारे में हम सोचना भी छोड़ देते हैं। आज हम आपको एक ऐसी ही घटना से रूबरू करा रहें है, जिसमें करीब 50 साल से पहले भारत से पकिस्तान गए एक व्यक्ति को आज फिर से फेसबुक ने अपनी हिंदुस्तानी बहन से मिला दिया है। यह काफी रोचक घटना है, आइये आपको इसके बारे में बताते हैं विस्तार से।

2626576810Image Source :http://img.topyaps.com/

आज से लगभग 50 साल पहले भारत के हमजा सरकार (76) पाकिस्तान चले गए थे और फिर से नहीं लौटे। हमजा सरकार ने अपने भारत के बिछड़े परिवार से मिलने की उम्मीद ही छोड़ दी थी लेकिन फेसबुक की मदद से वह सऊदी अरब के आबू धाबी में अपने भाई बहन से फिर से दोबारा मिल पाये हैं। हमजा सरकार वर्तमान में एक पाकिस्तानी नागरिक हैं और उनकी बहन इय्याथु (85) तथा भाई टी पी माम्मीकुट्टी (75) भारत के केरल में रहते हैं। सरकार के भाई और बहन उनसे मिलने के लिए आबू धाबी को गए और सरकार पाकिस्तान के करांची से आबू धाबी अपने भाई बहन से मिलने के लिए आये थे। इस प्रकार से ये तीनो भाई-बहन एक दूसरे से करीब 50 साल बाद मिले है।

3511074977Image Source :http://static.topyaps.com/

सरकार की बहन बताती है की उनको घूमने का बहुत शौक था, एक बार उनकी मां ने उनको पशुओं को चराने के लिए भेज और वह लौट के नहीं आये। सरकार की उम्र तब 11 वर्ष के करीब थी, उस समय सरकार रेल से कोलकाता होते हुए बांग्लादेश और फिर पाकिस्तान के करांची में पहुंच गए थे। सरकार वहां से करीब 18 साल बाद 1968 में वापस लौटे। सरकार की पाकिस्तान में रहने वाली बेटी आसिया और सरकार के भाई माम्मीकुट्टी के आबू धाबी में रहने वाले पोते नादिरशाह (23) की मुलाकात एक दूसरे से फेसबुक पर हुई थी, इस प्रकार ये वर्षो से बिछड़ा परिवार फिर से मिल सका।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here