अब आ गया है 50 रूपए का नया नोट, आरबीआई ने की घोषणा, देखें वीडियो

0
828
50 रूपए का नया नोट

नोटबंदी का समय आपको याद होगा ही, उस समय 2 हजार के नए नोट बाजार में आए थे, अब हाल ही में आरबीआई ने 50 रूपए का नया नोट जारी किया है। आपको बता दें कि आरबीआई अब 50 रूपए का नया नोट लाने जा रहा है। शुक्रवार 18 अगस्त को इस बात की जानकारी आरबीआई ने दी। आपको हम बता दें कि 50 रूपए का नया नोट एक अलग ही रंग का है, अभी तक के पुराने रंग के नोट से यह बिल्कुल अलग है, हालांकि इस पर भी महात्मा गांधी की ही तस्वीर रहेगी और इस पर वर्तमान गवर्नर उर्जित पटेल के हस्ताक्षर भी होंगे।

50 रूपए का नया नोटImage Source: 

50 रूपए का नया नोट अपने आप में देश की समृद्ध संस्कृति को समाये हुए है। आपको बता दें कि इस नोट के एक हिस्से पर विजयनगर साम्राज्य की राजधानी हम्पी को दर्शाया गया है। आईबीआई ने अपनी आधिकारिक घोषणा में यह भी कहा है कि जल्द ही 20 के नए नोटों को भी लाया जाएगा। इस 50 के नए नोट का रंग “फ्लोरोसेंट ब्लू” है तथा इसकी लंबाई 135 मिलीमीटर है। इस नोट में कई प्रकार के ज्यामीतिय डिजाइन और पैर्टन को भी बनाया गया है। आइए अब आपको बताते हैं इस नोट के फीचर के बारे में।

50 रूपए का नया नोटImage Source: 

इस नोट के ऊपर के हिस्से पर बाईं ओर अंको में 50 लिखा है। इसको आप रोशनी में आर-पार देख सकते हैं। इस नोट के बीच के हिस्से में महात्मा गांधी की तस्वीर छपी है। इसके साथ ही नोट में देवनागरी भाषा में भी 50 को लिखा गया है। इस नोट में एक सुरक्षा धागा भी है जिस पर बारीक शब्दों में RBI लिखा हुआ है। इसके अंदर 50 रूपए का एक वाटर मार्क भी बनाया गया है। नोट के नंबर पैनल में अंको का आकार छोटे से बड़ा होता दर्शाया गया है। इस नोट के बाईं ओर नोट की छपाई का वर्ष लिखा हुआ है। साथ ही इसमें स्वच्छ भारत का नारा तथा लोगों भी लगाया गया है। इस नोट पर भारत की सभी भाषाओं में 50 रूपए लिखा हुआ है।

Video Source: 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here