भारत में पाया जाता है यह रंग बदलने वाला दुर्लभ प्रजाति का सांप, जानें इसके बारे में

0
902
rare species of snake who changes colors found in india cover

सांप तो आपने बहुत से देखें ही होंगे, पर क्या आपने कभी रंग बदलने वाले सांप को देखा है? यदि नहीं, तो आज हम आपको एक ऐसे ही सांप के बारे में बता रहें हैं, जो अपने रंग को बदल लेता है। आपने अभी तक रंग बदलने के वाले जीव में गिरगिट का नाम ही सुना होगा और गिरगिट को अपने अलग-अलग रंग में देखा भी होगा, लेकिन यह एक मात्र ऐसा सांप होता है जो अपना रंग बदल लेता है। आइए अब आपको विस्तार से बताते हैं इसके बारे में।

rare species of snake who changes colors found in india 1image source:

आपको हम सबसे पहले बता दें कि इस सांप का नाम “Copper Headed Trinket (कॉपर हेडेड ट्रिंकेट)” है और यह झारखण्ड के जमशेदपुर में पाया जाता है। आपको हम बता दें कि इस प्रजाति का एक सांप हाल ही में जमशेदपुर में पाया गया है, जिसको जल्दी ही ओरमांझी स्थित बिरसा मुंडा जैविक उद्यान में रखा जाएगा। यह उद्यान झारखंड की राजधानी रांची में स्थित है।

इस विशेष प्रजाति के सांप का शरीर लाल तथा भूरे रंग का होता है और इसके शरीर पर काले रंग की पट्टियां पाई जाती है। इसका मुंह तांबे के रंग का होता है। इसको दुर्लभ प्रजाति का सांप माना जाता है। छोटे स्तनधारी, पक्षी तथा मेंढक आदि छोटे जीव इसके भोजन बनते हैं। इस सांप को कई देशों में दवाई बनाने के कार्य में प्रयोग किया जाता है, तो कई देशों में इसको लोग खान में प्रयोग करते हैं।

जब भी इस सांप को किसी से खतरा महसूस होता है, तो यह अपने गले को आगे से फुला लेता है और जमीन से फन उठा कर जोर से फूंक मारता है। यही इसका गुस्सा दिखाने का अंदाज है। कई स्थान पर इस सांप को लोग पालते भी हैं। आपको हम बता दें कि यह सांप हिमालय तलहटी और उत्तराखंड के अलावा झारखंड, उड़ीसा आदि में पाया जाता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here