RAPELAY GAME नामक यह गेम है ब्लू व्हेल से भी ज्यादा खतरनाक, ब्रिटिश संसद ने लगाई थी रोक

0
982
RAPELAY GAME

 

आज के समय में ब्लू व्हेल नामक गेम का शोर-शराबा चारों ओर हैं, पर आज हम आपको इससे भी खतरनाक गेम के बारे में यहां बता रहें हैं। जी हां, आज हम आपको बता रहें हैं ब्लू व्हेल से भी ज्यादा खतरनाक एक ऐसे गेम के बारे में जिसके कारण विश्व के बड़े-बड़े देश भी डर गए थे। आपको हम बता दें कि इस गेम का नाम “RAPELAY GAME” है। इसी गेम ने जापान तथा ब्रिटेन में तहलका मचा दिया था। आपको हम बता दें कि यह गेम जब लांच हुआ था, उसके बाद महज 3 वर्षों में ही इसको बैन कर दिया गया। अब आप खुद ही समझ जाएं कि इस गेम से समाज में कितना खतरा बढ़ गया होगा।

RAPELAY GAMEImage Source: 

ब्लू व्हेल गेम तथा RAPELAY GAME में इतना अंतर है कि ब्लू व्हेल गेम खेलने वाले को आत्महत्या के लिए उकसाता है तथा यह RAPELAY GAME इसको खेलने वाले को लड़कियों का रेप करने के लिए उकसाता था। आपको हम बता दें कि RAPELAY GAME को जापान की एक एनिमेटेड कंपनी ने 2006 में लांच किया था। लांच होने के बाद महज 6 महीने ही समाज के अंदर बहुत तेजी से रेप की घटनाएं बढ़ गई थी। इसके बाद इस गेम को खरीदने वालों में बहुत तेजी आई तथा इसके बाद ही ऐसी घटनाएं ब्रिटेन में भी होने लगी थी। आज के समय में जिस प्रकार से ब्लू व्हेल साइबर वर्ल्ड के लिए खतरा बन चुका है, उसी प्रकार से उस समय RAPELAY GAME समाज के लिए खतरा बन कर उभरा था। आइए अब आपको बताते हैं कि कैसा था यह गेम।

RAPELAY GAMEImage Source: 

इस प्रकार का था RAPELAY GAME –

इस गेम में खिलाड़ी के अलावा तीन और पात्र होते हैं। एक महिला तथा उसकी 2 लड़कियां। इस गेम में खिलाड़ी को इन तीनों (मां तथा बेटियों) के साथ रेप तथा यौन हिंसा करने का टास्क दिया जाता है। इस गेम में खिलाड़ी को रेप करने के लिए अलग-अलग स्थान चुनने होते हैं, सिर्फ तब ही उसको प्वाइंट मिलते हैं, यानि रेल में, सब वे में या पार्क में या अन्य स्थानों में। इस गेम के माउस के स्क्रॉल बार पर 2 हाथ बने होते हैं इनकी सहायता से ही खिलाड़ी को रेप करना होता है। इस गेम के कारण उस समय जापान तथा ब्रिटेन में रेप तथा यौन हिंसा बहुत ज्यादा बढ़ गई थी और इसी के चलते ब्रिटेन ने इस गेम को बैन कर दिया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here