18 फीट लंबी मूछों का मालिक है यह भारतीय, आज तक कोई नहीं तोड़ पाया इनका रिकॉर्ड

0
1436
Ram Singh from Rajasthan becomes the man with the longest moustache of 18 inches

 

वैसे तो मूंछ रखना बहुत से लोगों का फैशन होता है, पर यहां आज हम आपको जिस व्यक्ति से मिलवा रहें हैं मूंछ उसका जूनून है। आपको जानकार हैरानी होगी कि इस व्यक्ति कि मुंछे 18.5 फीट लंबी हैं और इस वजह से ही इस व्यक्ति का नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी दर्ज है। आपको सबसे पहले हम बता दें कि इस व्यक्ति का नाम “रामसिंह चौहान” है और यह राजस्थान के रहने वाले हैं।

राम सिंह हाल ही में छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने पहुंचे थे। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री रमन सिंह थे। रमन सिंह को जैसे ही पता लगा कि यहां राम सिंह भी आए हुए, तो वे उनसे मिलने जा पहुंचे। इस अवसर पर रमन सिंह ने राम सिंह से मूंछे दिखाने की पेशकश भी की। राम सिंह ने कपड़े में लिपटी अपनी मूंछों को जैसे ही खोल कर दिखाया तो कार्यक्रम में आया हर व्यक्ति उनको देखकर हैरान रह गया और रमन सिंह बोल पड़े “मूछें हों तो राम सिंह जैसी।”

Ram Singh from Rajasthan becomes the man with the longest moustache of 18 inchesimage source:

राम सिंह ने इस अवसर पर यह भी बताया कि उन्होंने 1970 से मूंछें नहीं कटवाई हैं। 2010 में राम सिंह की मूंछे 14 फीट लंबी थी और तब उनका नाम गिनीज रिकॉर्ड ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हो गया था। वर्तमान में राम सिंह की मूंछे 18 फीट लंबी हैं तथा आज तक कोई भी उनके इस रिकॉर्ड को नहीं तोड़ सका है। राम सिंह चाहते हैं कि उनका यह रिकॉर्ड तोड़ने वाला कोई भारतीय ही हो।

राम सिंह ने कहा कि वे पहले राजस्थान पर्यटन विभाग में कार्यरत थे, तब भी वे मूंछे रखने के शौक़ीन थे, पर इनको बढ़ा कर वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने की प्रेरणा उनको “कर्णा राम भील” से 1982 में मिली जब कर्णा राम को उनकी 7 फीट 10 इंच की मूंछों के लिए विश्व रिकॉर्ड से नवाजा गया था। राम सिंह का कहना है कि मूंछों को बढ़ाने के बाद में उनको काफी परेशानी भी आती हैं। उनको नहाने में करीब 2 घंटे का समय लगता है और मूंछों को हमेशा कपड़े से बांध कर रखना होता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here