महिलाओं की चोटियां कटने के मामले को साबित करें दैवीय घटना और पाएं एक करोड़ रूपये

0
353
महिलाओं

 

देश में पिछले दिनों महिलाओं की चोटी कटने की बहुत सी घटनाएं आपने सुनी हो होगी, पर अब आप इस मामले को लेकर करोड़पति भी बन सकते हैं। जी हां, हम आपको एक ऐसी खबर के बारे में जानकारी दे रहें हैं जो आपको एक झटके में ही करोड़पति बना सकती है। आपने कुछ समय पहले महिलाओं की चोटियां कटने की कई घटनाओं को सुना ही होगा। देश के 5 राज्यों से इस प्रकार की घटना के बारे में सबसे ज्यादा सुना गया है। इन 5 राज्यों में पंजाब तथा हरियाणा भी शामिल हैं। पंजाब तथा हरियाणा में अंधविश्वास के खिलाफ मुहीम चलाने वाली एक संस्था ने चोटी कटने के इस मामले को भी अंधविश्वास ही बताया है। यह संस्था लोगों को अंधविश्वास के खिलाफ जागरूक करती है। आपको हम बता दें कि इस संस्था का नाम “तर्कशील” है। इस संस्था ने कहा है कि यदि महिलाओं की चोटी कटने के इस मामले को कोई व्यक्ति दैवीय घटना साबित कर सकता है, तो हमारी संस्था की ओर से उसको 1 करोड़ रूपया मिलेगा।

महिलाओंImage Source:

तर्कशील संस्था के प्रधान जगदीश सिंघपुरा ने कहा है कि “यह सभी घटनाएं झूठी हैं तथा यह मनोरोग से पीड़ित महिलाओं का वहम मात्र हैं। इस प्रकार कि यदि कोई अफवाह फैलाता है तो उसके खिलाफ पुलिस में जानकारी दर्ज कराएं।” आपको हम यह भी बता दें कि महिलाओं की चोटी कटने की अब तक 100 से ज्यादा घटनाएं दिल्ली-एनसीआर इलाके में हो चुकें हैं। पिछले दिनों दिल्ली के पास के ही लोनी नामक इलाके में एक 11 वर्षीय लड़की की चोटी कटने का मामला सामने आया है। लड़की का कहना है कि बिल्ली ने उसकी चोटी को काटा है। उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद के फूलपुर में भी इस प्रकार के 3 मामले सामने आए हैं। इसके अलावा हरियाणा में अब तक चोटियां कटने के 30 से ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं। कई इलाकों में लोग रात को जागकर पहरा दे रहें हैं। तर्कशील नामक संस्था इन सभी मामलों को सिरे से ख़ारिज कर सभी को अंधविश्वास करार दे रही है। अब देखना यह है कि वाकई यह सभी घटनाएं काल्पनिक तथा अंधविश्वास की हैं या इनके पीछे कोई अन्य सच छुपा हुआ है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here