प्रियदर्शिनी ने पहना ‘फेमिना मिस इंडिया वर्ल्ड 2016’ का ताज

0
622

दिल्ली की रहने वाली प्रियदर्शनी चटर्जी ने फेमिना इंडिया वर्ल्ड 2016 का खिताब जीता है। इस बात की घोषणा फिल्म स्टार शाहरुख़ खान ने फैशन इंडस्ट्री व बॉलीवुड की तमाम हस्तियों के बीच की। इस फैसले के बाद यह भी पक्का हो गया है कि प्रियदर्शिनी अब मिस वर्ल्ड 2016 की प्रतियोगिता में भी भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी। इस कांटेस्ट में जहां प्रियदर्शिनी विनर रहीं, वहीं बेंगलुरु की रहने वाली सुश्रुति कृष्णा को फर्स्ट रनर अप व लखनऊ की रहने वाली पंखुरी गिदवानी को सेकेंड रनर अप घोषित किया गया। इस प्रतियोगिता के आखिर में प्रतिभागियों का चयन उनकी बुद्धिमत्ता और कौशल के आधार पर किया गया था।

प्रियदर्शिनी के जीवन से जुड़ी कुछ खास बातें –

1Image Source: http://tiryimyim.in/

प्रियदर्शिनी की प्रारंभिक शिक्षा गुवाहाटी के मारिया पब्लिक स्कूल में पूरी हुई है।
जिसके बाद आगे की पढ़ाई के लिए वे दिल्ली आ गईं।
प्रियदर्शिनी डीयू के हिन्दू कॉलेज से अपनी ग्रेजुएशन पूरी कर रही हैं।
प्रियदर्शिनी के दादा जी अनिल चटर्जी बांग्ला व हिंदी फिल्मों में अभिनेता थे। उन्होंने 150 से अधिक बंगाली फिल्मों में अभिनय किया है।

इस कांटेस्ट में कौन-कौन सदस्य जूरी में शामिल रहे –

2Image Source: https://indianandworldpageant.files.wordpress.com/

मुंबई के प्रसिद्ध यशराज स्टूडियो में इस कॉन्टेस्ट का आयोजन किया गया था। इस कांटेस्ट के जूरी सदस्यों में डिजाइनर मनीष मल्होत्रा, संजय दत्त, अर्जुन कपूर, एमी जैक्सन, डायरेक्टर कबीर खान, मिस वर्ल्ड 2015 की विजेता मीरिया लालागुना, शेन पीकॉक, एकता कपूर व सानिया मिर्ज़ा शामिल थे। साथ ही इस शो में टाइगर श्रॉफ, शाहरुख़ खान, जैकलीन फर्नांडिस, शाहिद कपूर और सुनिधि चौहान जैसी मशहूर हस्तियों ने अपनी परफॉर्मेंस दी जबकि अभिनेता मनीष पॉल व डायरेक्टर करन जौहर ने इस कॉन्टेस्ट को होस्ट किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here