आज से 50 साल पहले की जा चुकी है 2016 और उसके बाद के विनाश की भविष्यवाणी

0
302

अपने 50 साल के जीवन में 100 से भी ज्यादा भविष्यवाणी कर भले वो इस दुनिया से जा चुकी हैं पर उनके द्वारा की गई सभी भविष्यवाणी सच साबित हो रही है। देश विदेश को लेकर उनके द्वारा जो भी अंदेशा जताया गया था वो सब सही निकला। बाबा वेन्गा बुल्गारिया की भविष्यवक्ता थीं। आने वाले समय की घटनाओं का अंदेशा उन्हें स्वतः ही हो जाता था। जिसके जरिये उन्होंने कई बार घटनाओं के प्रति सचेत भी कराया और आगे चलकर यह बातें सच साबित हुईं। पिछले दिनों फ्रांस और अमेरिका में हुई आतंकी घटनाएं इसका ताज़ा उदाहरण हैं।

vanga-predictions4Image Source: http://weekinweird.com/

बाबा वेन्गा बुल्गारिया में जन्मी ब्लाइंड भविष्यवक्ता थीं। बुल्गारिया के एक छोटे गांव में एक सामान्य से घर में रहने वाली बाबा वेन्गा की जिंदगी में अंधेरा था। वो बचपन से देख नहीं सकती थीं, पर इस अंधेरे के बीच में छिपे रहस्य उनकी नजर से छिप नहीं सकते थे। बाबा वेन्गा ने आज से करीब 20 साल पहले आईएसआईएस और बगदादी के बारे में जो कहा था वो आज हकीकत बन सबके सामने जाहिर हो चुका है। बाबा वेन्गा ने 9/11 आतंकी हमले से लेकर सुनामी, फुकुशिमा हादसे और आईएसआईएस जैसे आतंकी संगठनों के सामने आने की भविष्यवाणी की थीं, जो सही साबित हुई। बाबा वेन्गा ने 2016 में यूरोप पर मुस्लिम आतंकियों के हमले की भविष्यवाणी भी की थी। उन्होंने यह भी बताया था कि 2010 में मिडल ईस्ट में संघर्ष शुरू हो जाएंगे।

100 से ज्यादा सटीक भविष्यवाणी करने के बाद बाबा वेन्गा ने दुनिया को आगाह करते हुए कहा था साल 2016 पूरी दुनिया के लिए बेहद अहम होगा, क्योंकि 2016 में होगा मुस्लिम वॉर। ये वो साल होगा जो पूरी दुनिया की तस्वीर को ही बदलकर रख देगा। इस साल बड़ा मुस्लिम युद्ध होगा, जिसका आगाज साल 2010 में होगा।

हालांकि ये बात आज से बीस साल पहले कही गई थी, लेकिन वो सच निकली। साल 2010 में हुई अरब क्रांति के बाद से मिडिल ईस्ट के हालात बदलने शुरू हो गए थे। सीरिया, लीबिया, मिस्त्र और मिस्र सहित दूसरे अरब देशों में राजनीतिक उठापटक का दौर शुरू हुआ था। जिसके बाद आज सीरिया के एक बड़े हिस्से में आईएसआईएस का कब्जा हो चुका है और बगदादी के आतंकी पूरी दुनिया में आतंक का खूनी खेल रहे हैं। जिसकी बानगी हम पेरिस, कैलिफोर्निया में देख ही चुके हैं।

vanga-predictions2Image Source: http://anomalien.com/

बाबा वेन्गा 1950 में ग्लोबल वॉर्मिंग और 2004 सुनामी जैसी आपदाओं की भविष्यवाणी पहले ही कर चुकी थीं। इस भविष्यवाणी के मुताबिक, ठंडे इलाके गर्म हो जाएंगे और ज्वालामुखी सक्रिय हो जाएंगे। विशाल लहरें समुद्र तट के साथ ही कस्बे और लोगों के एक बड़े हिस्से को खुद में समेट लेंगी। सब कुछ पानी प्रवाह में गायब हो जाएगा। सब कुछ बर्फ की तरह पानी में मिल जाएगा।

साल 1996 में 85 साल की उम्र में बाबा वेन्गा ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया था, लेकिन उनकी कही बातें आज भी जिंदा हैं। उनके द्वारा जो भविष्यावाणी की जा चुकी है वो इस तरह है-

1) अमेरिका का 44वां राष्ट्रपति अफ्रीकी-अमेरिकी होगा और बराक ओबामा अमेरिकी राष्ट्रपति बने।
2) सेकंड वर्ल्ड वॉर की शुरूआत और इसके नतीजे।
3) जार बोरिस- 3 (1918-1943 तक बुल्गारिया के किंग ) की मौत की तारीख।
4) चेकोस्लोवाकिया का अलग होना।
5) लेबनान में दंगे (1968)।
6) निकारागुआ में युद्ध (1979)।
7) साइप्रस विवाद (1974)।
8) इंदिरा गांधी का पीएम बनना और उनकी हत्या।
9) सोवियत यूनियन का विघटन।
10) यूगोस्लोवाकिया का अलग होना।
11) पूर्वी और पश्चिमी जर्मनी का एक साथ मिलना।
12) चेर्नोबल में न्यूक्लियर हादसा।
13) स्टालिन की मौत की तारीख।
14) सीरिया में सिविल वॉर।
15)क्रीमिया का अलग होना।

vanga-predictions3Image Source: http://www.philosophers-stone.co.uk/

2016 और उसके बाद के विनाश की भविष्यवाणी-

1) 2016- मुस्लिम यूरोप पर हमला करेंगे और इसका अस्तित्व ही खत्म हो जाएगा। विनाश का ये अभियान कई सालों तक चलेगा और पूरा महाद्वीप तकरीबन खाली हो जाएगा।
2)2023-धरती की कक्षा में बदलाव आएगा।
3)2025-यूरोप की आबादी करीब-करीब शून्य हो जाएगी।
4) 2028-ऊर्जा के नए स्रोत की तलाश में इंसान शुक्र पर पहुंचेगा।
5)2043-यूरोप में पूरी तरह से इस्लामिक खिलाफत कायम हो जाएगी। दुनिया की अर्थव्यवस्था मुस्लिम शासन के अधीन होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here