एक्सीडेंट में घायल हुए बच्चे के इलाज हेतु पुलिस वाले ने दिए अपनी जेब से पैसे

0
391
एक्सीडेंट

 

कभी कभी कुछ ऐसी घटनाएं जानने को मिलती हैं जिनको पढ़कर लगता है कि आज भी इंसानियत जिन्दा है। आज आपको यहां जिस घटना के बारे में जानकारी देने जा रहे है वह अपने आप में मानवीयता की चरम सीमा को छूने वाली है। यह खबर पढ़ने के बाद आपको विश्वास हो जाएंगा कि आज के इस समय में भी कहीं न कहीं लोगों के ह्रदय में मानवता है। यह घटना देश के हैदराबाद की है। इस घटना में कुछ ऐसा हुआ, जिससे न सिर्फ पुलिस विभाग की शान बढ़ाई है बल्कि आम लोगों का विश्वास भी मानवीयता पर बढ़ाया है। खबर यह थी कि एक पुलिस कर्मी को सड़क पर एक्सीडेंट में घायल हुआ एक 7 वर्षीय बच्चा मिला। इस बच्चे को घायल अवस्था में देख कर पुलिस अधिकारी उसे पास के अस्पताल में ले गया।

एक्सीडेंटImage source:

यह घटना 2 फरवरी 2018 की है। इस घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर काफी शेयर किया जा रहा है। इस वीडियो में दिखाया गया है कि सर्कल इंस्पेक्टर महेश कुमार अपनी गाड़ी से एक घायल बच्चे को निकाल कर अस्पताल में ले जा रहें हैं। जानकारी निकालने पर यह बात सामने आई की 7 वर्षीय इस बच्चे का एक्सीडेंट किसी कार से हो गया था। एक्सीडेंट के बाद जब यह बच्चा सर्कल इंस्पेक्टर महेश कुमार को दिखा तो वे उसको लेकर तुरंत अस्पताल में पहुचें। बच्चे के मां-बाप क्योंकि इलाज कराने में सक्षम नहीं थे इसलिए महेश कुमार ने ही अपनी जेब से बच्चे के एक्सीडेंट का बिल भरा। इस प्रकार घायल बच्चे की जान बगई। इस घटना के बाद महेश कुमार की खूब प्रशंसा हो रही है तथा पुलिस महकमा भी उनके इस कार्य से बहुत शखु है।   

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here