मैडम तुसाद म्यूजियम में लगेगा अब पीएम मोदी का भी पुतला

0
416

दुनिया भर के प्रसिद्ध लोगों के बीच में अब में पीएम मोदी का भी पुतला लंदन के लोकप्रिय मैडम तुसाद म्यूजियम में लगाया जाएगा। इस म्यूजियम में दुनिया भर के पॉपुलर लोगों के ही मोम के पुतलों को लगाया जाता है। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विश्वस्तर पर बनी छवि के कारण ही उनके वैक्स के पुतले को म्यूजियम में जगह दी जाएगी। साथ ही इस म्यूजियम में अपने पुतले की ओपनिंग के दौरान मोदी खुद भी मौजूद रहेंगे।

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता दुनिया भर में हो चुकी है। मोदी के दिवाने न सिर्फ भारत बल्कि विदेशों में भी लाखों, करोड़ों की संख्या में हैं। जिसके चलते ही लंदन स्थित मैडम तुसाद म्यूजियम में मोदी के वैक्स स्टेचू को रखा जाएगा। इस स्टैचू के लिए म्यूजियम की टीम ने दिल्ली स्थित मोदी के घर पर आकर उनके शरीर का नाप भी लिया। इस स्टैचू में पीएम मोदी अपने हाथ जोड़े खड़े होंगे।

मैडम तुसाद म्यूजियम में मोदी का वैक्स स्टैचू बैंकॉक, सिंगापुर और हॉंगकांग में भी लगाया जाएगा। मोदी का स्टैचू अप्रैल माह में पब्लिक के लिए ओपन किया जाएगा। यह म्यूजियम 1836 में खोला गया था। फिलहाल दुनियाभर में इस म्यूजियम की ब्रांच बीस शहरों में है। पिछले वर्ष पीएम के नवंबर में यूके के दौरे पर इस वैक्स स्टैचू को बनाने का ऐलान किया गया था। इस वैक्स स्टैचू को बनाने में करीब चार महीनों का समय लगता है। मोदी को वल्र्ड के टॉप टेन लीडर्स की श्रेणी में शामिल किया गया है। साथ ही सोशल मीडिया पर राजनीतिक नेताओं में मोदी दूसरे नंबर पर फॉलो किए जाते हैं।

pmImage Source: http://i9.dainikbhaskar.com/

इससे पहले भी मैडम तुसाद म्यूजियम में सलमान खान, शाहरुख खान, ऋतिक रोशन, माधुरी दीक्षित, कैटरीना कैफ और ऐश्वर्या राय के भी स्टैचू लगाए गए हैं। भारतीय राजनीतिक हस्तियों में महात्मा गांधी व इंदिरा गांधी के मोम के पुतले यहां मौजूद हैं।

दिल्ली में भी होगी मैडम तुसाद की ब्रांच-

जल्द ही देश की राजधानी दिल्ली में भी मैडम तुसाद म्यूजियम की एक ब्रांच खोलने पर विचार किया गया है। इस ब्रांच में भी सभी महान हस्तियों के स्टैचू बनाए जाएंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here