प्लास्टिक के बर्तन से जुड़ी है कैंसर की बीमारी

0
563

आजकल हर घरों में प्लास्टिक के रंग बिरंगे अलगअलग डिजाइनों के बर्तन काफी देखे जाते है जिसमें खाना लोग फैशन समझते है, लेकिन आप इस बात को भी नकार नही सकते है कि जिन बर्तनों में भोजन करना आप अपनी शान समझ रहे हैं वो आपके शरीर में कई बीमारियों को आमंत्रित भी कर रहा है। ज्यादातर गर्भवती स्त्रियों के लिये सबसे खतरनाक साबित हुये हैं ये प्लास्टिक के बर्तन, क्योंकि इसमें ऐसा खतरनाक रसायन पाया जाता है जो आपको कैंसर जैसी बीमारी से ग्रसित कर सकता है। हम लगातार इन बर्तनों में खाते व पीते हैं, जिससे इसमें मौजूद जहरीले तत्व हमारे शरीर में प्रवेश कर जाते हैं। यह हमारे शरीर में खतरनाक बीमारियों यहां तक कि कैंसर को फैलाने में अहम भूमिका निभाते हैं और इन बर्तनों में खाने का सबसे ज्यादा असर गर्भवती महिलाओं पर होता है।

आज-कल-हर-घरों-में-प्लास्टिक-के-रंग-बिरंगे-अलग-अलग-डिजाइनोंImage Source :http://www.toppik.com/hairtoppiksblog/

गर्भवती महिलाओं के लिये सलाह भी यही दी जाती है कि इन बर्तनों में कभी भी गर्म खाने का सेवन ना करें, क्योंकि इनमे गर्म खाना रखने से या पकाने से इसमें मौजूद विषैले रासायनिक तत्व हमारे खाने को जहरीला बना देते हैं। इसका उपयोग करने से गर्भ में पल रहे बच्चे के मानसिक और शारीरिक विकास में समस्या पैदा होने लगती है। तो आइए जानते हैं इनसे होने वाली अन्य समस्याओं के बारे में।

हार्मोन्स में गड़बड़ी

यदि कोई गर्भवती स्त्री प्लास्टिक से बनी बोतल में पानी पियें या प्लेट में खाना खाए तो इससे उसके गर्भ में पल रहे बच्चे को ख़तरा हो सकता है। इससे बच्चे के शारीरिक, मानसिक विकास में बाधा आ सकती है, क्योंकि प्लास्टिक के बर्तनों में जहरीला रसायन बिस्फेनोल ए पाया जाता है जो गर्भवती महिलाओं के हार्मोन्स बढ़ने या घटने में बाधा डालने का काम करता है।

हार्मोन्स-में-गड़बड़ीImage Source :http://cairogyms.com/wp-content/

बच्चे का शारीरिक और मानसिक विकास

बाजार में मिलने वाला डिब्बा बंद खाना हो या प्लास्टिक के बर्तनों में रखा खाना, दोनों ही आपके लिये और आपके बच्चे के लिये खतरनाक होते हैं। इसमें निकलने वाले रसायन से गर्भ में पल रहे बच्चे के शारीरिक और मानसिक विकास में बाधा आती है। ऐसे में डॉक्टर गर्भवती महिलाओं को प्लास्टिक के बर्तनों में खाना गर्म करके खाने से मना करते है

बच्चे-का-शारीरिक-और-मानसिक-विकासImage Source :http://www.nutrimum.co.uk/~/media/

बिस्फेनोल ए (BPA) 

प्लास्टिक के बर्तनों की स तरह की बुराइयों को देखकर ही दूसरे देशों में इस पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। आप उन्हीं प्लास्टिक के बर्तनों का प्रयोग करें जिस पर “बिस्फेनोल ए (BPA) फ्री” लिखा होता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here