आज का इतिहास: फू दोरजी बिना ऑक्सीजन के एवरेस्ट फतह करने वाले पहले भारतीय बने

0
3030

5 मई का दिन भारत के इतिहास में बेहद महत्वपूर्ण दिन माना जाता है। आज ही के दिन फू दोरजी ने भारत के इतिहास के सुनहरे पन्नों में अपना नाम दर्ज कराया था। 5 मई 1984 को फू दोरजी बिना ऑक्सीजन के माउंट एवरेस्ट फतह करने वाले पहले भारतीय बने थे। उनका ये अभियान दर्शन कुमार खुल्लर के नेतृत्व में हुआ था और इसकी शुरूआत भारत से हुई थी। इस सफलता के लिए फू दोरजी को कई बड़े पुरस्कारों से सम्मानित भी किया गया।

Nima_NamgyalImage Source :http://www.asian-trekking.com/

हालांकि फू दोरजी सन् 1965 में हुए तीसरे एवरेस्ट अभियान का भी हिस्सा रहे, जो कि कैप्टन एम.एस कोहली के नेतृत्व में हुआ था। साल 1965 से पहले भी 1960 और 1962 में एवरेस्ट के दो अभियान किए गए थे, लेकिन अनुकूल मौसम ना होने के कारण वो विफल रहे। 29 मई 1965 को फू दोरजी समेत मेजर बहुगुणा, हरीश रावत और एचपीएस अहलूवालिया पूरी तरह से शिखर पर पहुंच गए थे।

MG_1472-phudorjee-flyingImage Source :http://trailrunningnepal.org/

दोरजी को साल 1965 में पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। उनका वर्ष 1987 में असम राइफल अभियान के दौरान मौत हो गई थी। दोरजी की इस उपलब्धि के चलते भारत का नाम ऊंचा हुआ था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here