17 साल से ये शख्स अनाज की जगह खा रहा मिट्टी और रेत

0
369

आपने इंसानों के बारे में कई अजीबो-गरीब बातें सुनी होंगी लेकिन क्या आप जानते है कि दुनिया में एक ऐसा भी शख्स मौजूद है जो दाल-रोटी के बजाय मिट्टी से पेट भरता है। जी हां! ये व्यक्ति उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद का रहने वाला अपनी इस खासियत के बदौलत यह जमकर लोकप्रियता बटोर रहा है। आप सोच रहे होंगे ये कैसी मन-धड़ंग कहानी है लेकिन ये वाकया काल्पनिक नहीं है। ये सच है कि ये व्यक्ति सिर्फ मिट्टी और चीनी के आधार पर जी रहा है। इसमें हैरानी की बात ये है कि ये बिल्कुल चुस्त-दरुस्त है। इस व्यक्ति का नाम रामेशव है जो 17 वर्षों से मिट्टी और रेत को अपना भोजन बनाए हुआ है। इसके अच्छे स्वास्थ को देखकर डॉक्टर भी हैरान है।

mud1

जानें इसके पीछे का कारण..

आप सोच रहे होंगे कि दाल रोटी की बजाय ये इंसान मिट्टी क्यों खा रहा है? तो आपको बता दें कि ये व्यक्ति को 17 साल पहले काफी गंभीर रुप से बीमार था। जिसके चलते इसके मुंह में पानी आता था जिसकी वजह से ये कुछ खा भी नहीं पाता था। डॉक्टरों ने भी लाख कोशिश कर के अपने हाथ खड़े कर दिए तभी से इसने मिट्टी और रेत को अपना खाना बना लिया। इसमें ताज्जुब की बात ये है कि इसे ये खाने से ना तो कोई बीमारी हुई और ना कोई परेशानी बल्कि रामेशवर का कहना है कि उसका ये खाने से पेट साफ रहता है। आपको बता दें कि वो रोजना 100-150 ग्राम तक रेत और मिट्टी खाता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here