गोल्ड लवर्स – ये लोग पहनते हैं कई किलो सोना

0
1517

अक्षय तृतीया पर्व, बैशाख के महीने की तृतीया तिथि को मनाया जाता है और इस दिन बहुत से लोग सोने को बाजार से खरीद कर घर पर लाते हैं क्योंकि ऐसा करना शुभ माना जाता है। इस दिन सोने को खरीदने का विशेष महत्त्व माना जाता है। असल में हमारी संस्कृति में सोने को सिर्फ एक धातु नहीं मानते हैं बल्कि इसको पवित्रता और धर्म के साथ भी जोड़ कर देखा जाता है। अक्षय तृतीया के दिन दान और सोने की खरीद दोनो को महत्त्व दिया जाता है, ऐसा माना जाता है कि इस प्रकार के कार्य से धन और सम्मान में वृद्धि होती है। इस मौके पर आज हम आपको बता रहें हैं सोने के कुछ ऐसे दीवानों के बारे में जिन्हे सोने को पहनने का कारण बहुत प्रसिद्धि मिली। गोल्डन बाबा, गोल्ड मैन या गोल्ड लवर्स नाम से फेमस ये व्यक्ति अपने शरीर पर कई किलो सोने को पहने रहते हैं। इतनी अधिक मात्रा में सोना पहनने के कारण कई लोग अपने साथ में बॉडीगार्ड भी लेकर चलते हैं। इन लोगों में से कुछ लोगों का नाम गिनीज बुक ऑफ़ वर्ल्ड में दर्ज है तो कुछ लोग आध्यात्म की दुनिया से अपना रिश्ता बनाए हुए हैं।

आइये जानते हैं दुनिया के सबसे बड़े गोल्ड लवर्स के बारे में..

1- दत्ता फुगे –

23Image Source :http://www.vegmomos.com/

दत्ता फुगे महाराष्ट्र के पुणे में रहते हैं, सोना पहनने के लिए ये बहुत प्रसिद्ध हैं। दत्ता अपने शरीर पर 3.5 किलो की सोने से बनी शर्ट पहनते हैं और गले तथा हाथों की अंगुलियों में भी सोने के बहुत से आभूषण पहने रहते हैं।

2- अनूप स्वरूप –

gold1_1456567298Image Source :http://i1.dainikbhaskar.in/

अनूप शिवसेना के बड़े नेता है और अपने शरीर पर गोल्ड पहनने के मामले में ये भी काफी फेमस हैं, ये अपने शरीर पर करीब 2 किलो सोने के गहने पहने रहते हैं।

3- जगदीश गायकबाड़ –

311289_115847911849690_100002734450313_75648_6986353_nImage Source :https://lh3.googleusercontent.com/

जगदीश एक राजनीतिक दल से जुड़े हैं और वे अपने शरीर पर करीब 1 किलो सोना पहने रहते हैं।

4- सम्राट भाऊ मोझे –

golddImage Source :http://4.bp.blogspot.com/

 

सम्राट भाऊ मोझे एनसीपी नेता है और अपने शरीर पर करीब 8 किलो सोना पहने रहते हैं।

5- रमेश वानजले –

8763_r1Image Source :http://i9.dainikbhaskar.com/

रमेश वानजले, पुणे के पूर्व MLA रहें हैं और ये अपने शरीर पर 2 किलो से ज्यादा वजन के सोने के गहने पहने रहते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here