यहां नौ हजार वर्ष पुरानी गुफाओं में आज भी रहते हैं लोग

0
448

आपने शायद ही कभी सुना हो कि आज के इस आधुनिक समय में भी इंसान 9 या 10 हजार साल पुरानी गुफाओं में अपनी जिंदगी जंगली तरीके से गुफाओं में काट रहा है, पर आज हम आपको ऐसे ही लोगों से मिलाने जा रहे हैं जो पिछले 9 हजार साल से अपना जीवन पत्थर की गुफाओं में गुजार रहे हैं। आइये जानते हैं इन लोगों और इनके जीवन के बारे में-

कहां और कैसा है यह गुफाओं का इलाका –

sassi-3_1460979735Image Source :http://i9.dainikbhaskar.com/

यह स्थान जहां पत्थर की गुफाएं हैं और लोग इन 9 हजार साल पुरानी गुफाओं में रह रहे हैं वह जगह साऊथ इटली में है। इस पुरातन गांव को यहां “सस्सी दी मटेरा” के नाम से जाना जाता है। यह गांव आज दुनिया के सबसे पुराने “गुफा शहर” के नाम से प्रसिद्ध है। इस स्थान को देखने के लिए आज भी टूरिस्ट लोग पहुंचते हैं। इन लोगों के लिए गुफा में ही रेस्टोरेंट और होटल्स बने हुए हैं। इस गुफा शहर को इटली में सबसे पहली इंसानी बसावट का स्थान माना जाता है। यहां के पहाड़ों में हजारों गुफाएं हैं जो कि नदी के पानी के तेज बहाव के कारण निर्मित हुई हैं। यहां पर बने घरों में न तो पानी ही पहुंचता है और न ही यहां बिजली और सीवेज की कोई सुविधा है। यहां रहने वाले लोग आज भी पाषाण युग के समान ही जीवन जीते हैं। यहां रहने वाले लोगों ने अपनी सुविधानुसार पत्थरों को काट कर किचन और अन्य कमरों का निर्माण कर रखा है। यहां के लोग पशुओं को पालते हैं और अपने साथ ही एक छत के नीचे ही उनको भी सुलाते हैं।

अब लोग करने लगे हैं पलायन –

sassi-4_1460979735Image Source :http://i9.dainikbhaskar.com/

सेकेंड वर्ल्ड वॉर के बाद यहां की कुछ गुफाएं ढहने लगी थी, इसलिए बहुत से लोग यहां से पलायन करने लगे। 1993 में इस स्थान को उस समय सबसे ज्यादा सहारा मिला जब यूनेस्को ने इस जगह को “वर्ल्ड हेरिटेज साइट” घोषित कर दिया और यहां की हजारों गुफाओं को फिर से साफ़ व रहने लायक बनाया गया। यहां की गुफाओं में अब होटल्स और रेस्टोरेंट आदि भी हैं जिनसे टूरिस्ट काफी इम्प्रेस होते हैं। “पैशन ऑफ द क्रिस्ट” नाम के एक टीवी शो में 2014 में इन गुफाओं को दिखाया गया था। इसके अलावा बाइबिल पर आधारित कई फिल्मों को यहां शूट भी किया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here