अनोखा देश- यहां के लोगों को नहीं है शारीरिक संबंध बनाने में कोई रूचि

0
476
शारीरिक संबंध

 

आपने वैसे तो बहुत से देश देखें ही होंगे पर क्या आपने कभी किसी ऐसे देश के बारे में सुना है जहां के लोगों को यौन संबंध बनाने में कोई रूचि नहीं हो। जी हां, वाकई में एक ऐसा देश हमारी इस दुनिया में मौजूद है जहां के लोगों को शारीरिक संबंध बनाने में रूचि नहीं है। वैसे तो हर मानव शारीरिक संबंध के मामले में रूचि लेता ही है, पर यह एक ऐसा देश है जहां के निवासियों को इस कार्य में कोई इंट्रेस्ट नहीं है, आइए अब आपको विस्तार से बताते हैं इस देश के बारे में…

आपको हम बता दें कि शारारिक संबंध बनाने के मामले में रूचि न लेने वाला यह देश “जापान” है। हाल ही में एक रिसर्च सामने आई है जिसके अनुसार जापान में 18 से 34 वर्ष के 43 प्रतिशत युवा वर्तमान में ऐसे हैं जिन्होंने कभी भी शारीरिक संबंध नहीं बनाए हैं। सबसे हैरानी वाली बात यह है कि जापान के 64 प्रतिशत लोगों का कहना है कि वे किसी भी प्रकार से रिलेशन में नहीं है।

शारीरिक संबंधImage Source:

इस प्रकार से देखा जाए तो यह स्थिति जापान की जनसंख्या को लेकर काफी खतरनाक हो सकती है। रिसर्च के मुताबिक जापान के लोग सेक्स या यौन संबंधों के बारे में बहुत ज्यादा नहीं सोचते हैं तथा डेटिंग को लेकर या फिर रिलेशन बनाने में भी कोई इंट्रेस्ट नहीं लेते हैं। कुछ लोग ग्राफिक्स कार्टून तथा पोर्न को ही देखना पसंद करते हैं, पर ऐसे लोगों की संख्या भी कम ही है। रिसर्च में कहा गया है कि जापान के लोग असल में ऐसा सोशल इक्नॉमिक में परिवर्तन आने के कारण करते हैं। रिसर्च यह कहती है कि जापान के लोग एक दूसरे की जिम्मेदारी भी उठाना नहीं चाहते हैं, दूसरी बात यह है जापान की महिलाएं पुरूषों से ज्यादा कमाती हैं। वहीं पुरुषों में आत्मविश्वास की काफी कमी है। जापान की महिलाएं इसलिए भी किसी प्रकार के रिलेशन में बंधना पसंद नहीं करती हैं क्योंकि वह बच्चे पैदा करने के बाद अपने काम को छोड़ना पसंद नहीं करती हैं। यह भी एक कारण है कि जापान के लोग यौन संबंधों से दूरी बनाए रखते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here