इस 6 इंच के कंकाल को लोग मान रहें हैं एलियन का कंकाल

0
1430
एलियन

एलियंस के बारे में बहुत समय से रिसर्च चल रही है। ऐसे में एक बहुत छोटे कंकाल के मिलने से इस खोज ने नया मोड़ ले लिया है। असल में जब आम व्यक्ति किसी ऐसी वस्तु को अचानक से देख लेता है जो उसकी समझ से दूर की होती है तब वह या तो उसको नकार डालता है या उसको कसी अन्य ग्रह की मान लेता है। असल बात यह है की चांद तक की दूरी को पर कर लेने वाला इंसान आज भी अपनी ही धरती की बहुत सी चीजों की जानकारी से महरूम है। कुछ समय पहले चिली में एक ऐसा कंकाल मिला था। जो काफी छोटा है।

एलियनImage source:

आपको बता दें की इस कंकाल की खोपड़ी की बनाबट कुछ अलग है तथा इसकी लंबाई मात्र 6 इंच की है। इसको देखने के बाद में कुछ लोगों ने इसको एलियन का कंकाल मान लिया है। हालांकि वैज्ञानिकों ने इस बात को नकार दिया। करीब एक दशक तक वैज्ञानिकों ने इस कंकाल के ऊपर रिसर्च करके यह जानकारी दी है की “यह एक लड़की का कंकाल है और उसको हड्डियों से सम्बंधित बिमारी थी।” आपको बता दें की यह कंकाल चिली के अटाकामा रेगिस्तान से पाया गया तथा इसलिए इसको अटा नाम दिया गया था।

एलियनImage source:

इस कंकाल की लंबाई महज 6 इंच की थी तथा इसकी खोपड़ी चपटी तथा धसही हुई थी। इसी कारण कुछ लोगों ने इसको एलियन का कंकाल मान लिया था। वैज्ञानिकों ने इसके ऊपर रिसर्च की तथा बताया की “यह कंकाल एक मानव कंकाल ही है तथा यह एक लड़की का कंकाल है। यह लड़की गंभीर आनुवंशिक उत्परिवर्तनों तथा भ्रूण हड्डियों के रोग से पीड़ित थी।” इसको समझने के लिए वैज्ञानिकों ने इस कंकाल की पसलियों से डीएनए लिया तथा उस पर रिसर्च कर इस कंकाल का भेद खोला है। वैज्ञानिकों का मानना है की यह करीब 40 वर्ष पुराना कंकाल है। खैर इस कंकाल का खुलासा तो हो गया पर इस प्रकार के कंकाल का मिलना अपने आप में एक अद्भुद घटना ही है।  

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here