हत्या का राज खोलेगा तोता, देखें वीडियो

0
561

अमेरिका के मिशिगन शहर में बीते दिनों हुआ एक मर्डर केस दुनिया भर के लिये काफी रहस्य से भरा होता जा रहा है। सबकी निगाहें इस केस पर जा टिकी है क्योंकि इस केस का गवाह कोई इंसान नही बल्कि एक तोता है, जो इस पूरी घटना का गवाह बना हुआ है।

Parrot reveals the mystery of death 1Image Source:

बताया जाता है कि मार्टिन डुरम नाम के शख्स की मई 2015 में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस हादसे में उनकी पत्नी को भी सिर पर गोली मारी गई थी। जिसके कारण पुलिस इसे डबल मर्डर केस मान रही थी, लेकिन उनकी पत्नी को बचाने में सफलता हासिल कर ली गई। वहीं घटनास्थल के मौजूदा हालात को देखने के बाद सबकी नजरें अब सिर्फ एक तोते ‘बड’ पर टिकी हुई है, जो कि इस केस का मेन गवाह बन सकता है क्योंकि तोते ने हत्या होते देखी थी। वह घटना के वक्त के आखिरी शब्दों को सुन कर उसे बार-बार दोहरा भी रहा था, जिसका वीडियो बना लिया गया है। तोता बार बार यही शब्द कर रहा था कि ‘Don’t f***king Shoot.’

फिलहाल घटना के हालात को देखकर मार्टिन के परिवार वाले तोते के वीडियो का उपयोग गवाह के तौर पर किये जाने से मना कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार मार्टिन की हत्या उसी के घर पर ही की गई थी। पुलिस के अनुसार इस हत्या का शक उनकी पत्नी पर जा रहा है। कहा जा रहा है कि उसने अपने को मारकर सुसाइड करने की कोशिश की थी। हालांकि पूछताछ के दौरान वो अपने पति को मारने की बात से इंकार कर रही है, लेकिन वहां पर मौजूद तोता उनकी कही बात को बार-बार दोहरा रहा है। मार्टिन की मां का कहना कि घर पर काफी समय से पाला गया यह तोता अक्सर मार्टिन और उसकी पत्नी के बीच होने वाली बातों की नकल किया करता था। वह अपनी आवाज को भी बदल लेता था। जैसे कि जब दोनों के बीच बहस हो रही होती थी। आपको बता दें कि यह तोता ‘बड’ अफ्रीका के जगलों में पाया जाना वाला वो तोता है जो मनुष्यों की बातों को सीखकर या आस-पास के वातावरण के अनुसार वहां की बातों को दोहराने की क्षमता रखता है।

Video Source:

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here