एक महिला के कारण विमान में मचा हड़कंप

0
366

आज के दौर में लोग अपनी समस्या से इतना परेशान रहने लगे हैं कि वह अपने जीवन को समाप्त करने से जरा सा भी नहीं घबराते। ऐसे लोग अपनी जिदंगी के साथ ही दूसरों की जिदंगी को भी मुश्किल में डाल देते हैं। चीन की एक एयरलांइस में एक ऐसा ही हादसा हुआ। इस हादसे में एक महिला ने विमान का मुख्य द्वार खोलकर खुदकुशी की कोशिश की, जिससे उस विमान में बैठे अन्य लोग घबरा गए।

oman-tries-to-open-plane-door-mid-flight-in-suicideImage Source: http://ghanawebonline.com/

सूत्रों के अनुसार पता चला है कि चीन कि एक निजी विमानन कंपनी की फ्लाइट में एक महिला अचानक मुख्य द्वार खोलकर बाहर कूदने की कोशिश करने लगी। यह फ्लाइट चागशा से सान्या की ओर जा रही थी। महिला के खुदकुशी के प्रयास से चालक दल के लोग भी बचाव के लिए आ गए। विमान के दो यात्रियों ने महिला को खुदकुशी करने में मदद भी की थी। चालक दल के लोगों के लिए विमान में हुड़दंग करने वालों को काबू कर पाना मुश्किल हो गया था। लैंडिंग के बाद तीनों यात्रियों को गिरफ्तार कर लिया गया। इन तीनों यात्रियों पर पुलिस की ओर से लोगों की जान खतरे में डालने का आरोप लगाया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here