फाइव स्टार होटल का खाना अब मंगवाएं घर बैठे

0
332

पूरी दुनिया अब हमारे स्मार्ट फ़ोन में समा गई हैं। अब हम अपने फ़ोन में इंटरनेट का भरपूर इस्तेमाल कर सकते हैं। चुटकियों में कोई भी काम इंटरनेट की मदद से तुरंत हो जाता है। शॉपिंग के लिए भी अब आपको बाहर जाने की जरूरत नहीं पड़ती। हर चीज़ आप अपने फ़ोन की मदद से घर पर मंगवा सकते हैं। मोबाइल रिचार्ज, टीवी रिचार्ज, बैंक का काम, मूवी टिकट की बुकिंग, यह सारे काम अब फ़ोन से चुटकियों में ही हो जाते हैं।

foodImage Source: http://cdn.inc42.com/

लेकिन अगर आप 5 स्टार खाने का मज़ा घर पर लेना चाहते हैं तो अब आप अपने फ़ोन से ही 5 स्टार खाने का आर्डर दे सकते हैं। दरअसल फ्रूडल नाम की एक ऐप से अब आप 5 स्टार होटल के खाने का ऑर्डर दे सकते हैं। पहले 5 स्टार होटल और महेंगे रेटोरेंट अपने ग्राहकों को यह सुविधा नहीं दिया करते थे। लेकिन इस ऐप की मदद से आप घर बैठे 5 स्टार के गरमागरम और टेस्टी खाने का आनंद ले पाएंगे।

food1Image Source: http://st1.bgr.in/

इतना ही नहीं बाकी फ़ूड ज्वाइंट्स आपको सिर्फ 5 से 7 किलोमीटर के दायरे तक ही होम डिलीवरी की सुविधा देते हैं। लेकिन फ्रूडल आपको 12 किलोमीटर तक की दूरी तक यह सुविधा देगा। कंपनी के अनुसार उनके पास काफी संख्या में खाने का आर्डर पहुंचाने के लिए कर्मचारी हैं। साथ ही उनके पास ऐसे बैग्स हैं जिनमे 1 से डेढ़ घंटे तक खाना गर्म रहता है।

food2Image Source: http://www.deliciacaterers.com/

इस ऐप के संस्थापक तन्मय गर्ग ने बताया कि कई बार ऐसा होता है कि हम किसी रेस्टोरेंट में जाकर खाने से अच्छा घर या ऑफिस में ही खाना, खाना चाहते हैं। लेकिन इससे पहले किसी 5 स्टार से खाना मंगवाकर खाना मुमकिन नहीं था। लेकिन अब आप इस ऐप की मदद से 5 स्टार का मज़ा घर बैठे लें पाएंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here