डेढ़ वर्ष के बच्चे ने सांप को काटा, सांप की हुई मौत व बच्चा अब भी है स्वस्थ

0
634
सांप

 

आपने सांप के काटने से बच्चे की मृत्यु की खबरें सुनी या पढ़ी ही होंगी, लेकिन अपने देश में एक ऐसा घटना घटी है जिसमें एक बच्चे द्वारा सांप को काटने से सांप की मौत हो गई। जी हां, आज हम आपको एक ऐसा वाकया बता रहें हैं जिसको जानकर आज हर व्यक्ति हैरान है। जैसा की आप जानते ही है कि सांप एक जहरीला सरीसृप होता है। इसके अंदर में जहर भरा होता है, पर उस समय सभी लोग हैरान हो गए जब एक महज डेढ़ वर्ष के बच्चे सांप को काट लिया और सांप की मौत हो गई, जबकि बच्चा अभी तक स्वस्थ है। आइए अब आपको विस्तार से बताते हैं इस घटना के बारे में।

सांपImage Source:

सबसे पहले हम आपको बता दें कि यह घटना उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में घटित हुई है। सांप को काट कर मारने वाले इस बच्चे के माता-पिता बताते हैं कि जब बच्चा सांप को चबा रहा था, उस समय किसी ने उसको नहीं देखा, पर जब सांप मर चुका था उस समय किसी कार्यवश बच्चे की मां उस कमरे में चली गई, जहां यह घटना घटित हुई थी। बच्चे की मां ने जब मृत सांप को देखा तो उसकी चीख निकल गई। जिसके बाद बच्चे को जल्दी ही अस्पताल में ले जाकर उसका परिक्षण कराया गया। बच्चे के चेकअप के बाद डॉक्टर भी हैरान रह गए। डॉक्टरों ने कहा कि बच्चे को कोई हानि नहीं हुई है, बस उसकी जीभ थोड़ी नीली हो गई है। जानकारी के लिए हम आपको बता दें कि यह घटना फिरोजाबाद के आसफाबाद नामक गांव के निवासी राकेश यादव के घर में घटित हुई थी। राकेश के छोटे बच्चे ने सांप को खिलौना समझ कर पकड़ लिया था और उसकों चबा डाला था। इस वजह से सांप की मौत हो गई। इस प्रकार से महज डेढ़ वर्ष के बच्चे द्वारा खेल खेल में सांप का शिकार हो गया। इस घटना को जानने वाले लोग हैरान हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here