OMG! 1300 बच्चों का पिता है यह आदमी

0
408

दुनिया में बहुत कुछ अजीबो गरीब है। कई बार ऐसी-ऐसी बातें पता चलती हैं जिनके बारे में यकीन करना बहुत मुश्किल होता है। ऐसा ही एक हैरान करने वाला मामला अमेरिका के नैशविल शहर में देखने को मिला। यहां एक 87 साल के आदमी के डीएनए सैंपल लेने के बाद जो रिपोर्ट आई उसे जानकार आप भी दंग रह जाएंगे। इस रिपोर्ट के आने के बाद पता चला कि यह आदमी 4 या 5 बच्चों का नहीं बल्कि पूरे 1300 बच्चों का पिता है।

यह शख्स पेशे से एक डाकिया था। जब वह जवान था तब उसने कई महिलाओं के साथ रिलेशन बनाए थे, जिनसे उन्हें कई नाजायज़ संतानें हुईं। इसी का नतीजा है कि यह आदमी लगभग डेढ़ हज़ार बच्चों का पिता है।

यह-शख्स-पेशे-से-एक-डाकिया-था।-जब-वह-जवानImage Source :http://www.nordstjernan.com/

एक प्राईवेट डिटेक्टिव ने इस बात का पता लगाया। इस डिटेक्टिव का नाम सिड रॉय है और वह पिछले 15 सालों से इस मामले की जांच कर रहे थे। साल 2001 में उन्होंने टेनेसी राज्य के ’बायोलॉजिकल फादर’ की जांच शुरू की थी। इन 15 वर्षों में उन्होंने हज़ारों डीएनए नमूने और गवाह इकट्ठे किए, जिसके बाद यह बात सामने आई है। डिटेक्टिव सिड रॉय के मुताबिक अभी तक की जांच में इस आदमी के 1300 बच्चे होने का पता चला है, लेकिन यह संख्या और अधिक बढ़ सकती है।

एक-प्राईवेट-डिटेक्टिव-ने-इस-बात-का-पता-लगायाImage Source :http://assets2.akhbarak.net/

इस बारे में जब इस शख्स से पूछा गया तो उसने कहा कि उसने ऐसा कुछ नहीं किया जिस वजह से उसे शर्मिंदगी हो। उसने बताया कि जब वह जवान था तो महिलाएं उसे काफी पसंद किया करती थीं। वह कहती थीं कि उसकी शक्ल 20वीं सदी के मशहूर गायक जॉनी कैश जैसी है। वह अपनी अदाओं से कई महिलाओं को प्रभावित किया करता था। उसने यह भी बताया कि उस समय गर्भ निरोध जैसी कोई चीज़ नहीं होती थी। यही वजह है कि उसके कई सौ बच्चे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here