अब जीते जी भी कर सकते हैं मौत का अनुभव

0
428

मौत के बाद क्या होता है इस सवाल का जवाब आज तक किसी को भी नहीं मिला, लेकिन दुनिया में ऐसे बहुत से लोग हैं जो मौत के बाद के जीवन का अनुभव करना चाहते हैं। अगर आपको भी कुछ इसी तरह का शौक है तो अब आप इसे अनुभव कर सकते हैं। चीन के समाधि डेथ सिम्युलेटर जगह पर जाकर आप मौत के अनुभव को ले सकते हैं। इस जगह पर आप केवल मौत का ही नहीं बल्कि जन्म लेने के अनुभव को भी महसूस कर सकते हैं।

1Image Source: https://i.ytimg.com/

जब हम मर जाते हैं तो हमारे परिवार के सदस्य हमारे शरीर को जला देते हैं। उस समय हमारे शरीर को कैसा लगता है इस चीज का अनुभव आप बिना अपने आपको नुकसान पहुंचाए कर सकते हैं। इसके लिए आपको ज्यादा कुछ नहीं करना पड़ेगा। चीन के इस स्थान पर आपको बस एक फल दिया जाएगा, जिसे खाकर आपको लगेगा कि आप मर गए हैं। उसके बाद आपको एक अवन में डाला जाता है। जिससे आपको मौत का अनुभव होगा। उसके बाद आपको एक कमरे में ले जाया जाएगा, जिसमें आप अपने जन्म का अनुभव करेंगे।

इस जगह का निर्माण करने वालों का उद्देश्य केवल इतना ही नहीं है कि आप अपने जन्म और मृत्यु का अनुभव कर सकें। वो इसके माध्यम से लोगों को जीवन के महत्व के बारे में बताना चाहते हैं कि कितने कष्ट सहने के बाद हमारा जन्म होता है। दुनिया में ऐसे बहुत से लोग हैं जो अपने जीवन को कभी महत्व नहीं देते हैं और उसे खत्म करने की कोशिश करते हैं। ऐसे लोग के लिए यह जगह सबसे अच्छी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here