नॉर्थ सेंटीनेल आइलैंड है दुनिया का सबसे खतरनाक आइलैंड, प्रवेश करते ही होता है मौत से सामना

0
535
नॉर्थ सेंटीनेल आइलैंड

 

आपने कई आइलैंड के बारे में सुना होगा, पर आज हम आपको दुनिया के सबसे खतरनाक आइलैंड के बारे में बता रहें हैं जिसमें पहुंचते ही लोगों पर आग के तीर छोड़े जाते हैं। जी हां, आज हम आपको दुनिया के सबसे खतरनाक आइलैंड के बारे में जानकारी दे रहें हैं। इस आइलैंड का नाम “नॉर्थ सेंटीनेल आइलैंड” है। यहां महज 250 लोगों की जनजाति है, पर इनकी चर्चा आज दुनिया भर में की जा रही है। इस 250 लोगों की जनजाति को नॉर्थ सेंटीनेल आइलैंड का पहरेदार कहा जाता है। इन लोगों को नॉर्थ सेंटीनेल आइलैंड पर किसी अनजान व्यक्ति का आना पसंद नहीं है। यदि कोई व्यक्ति यहां प्रवेश कर जाता है तो उसका जीवित लौट कर आना बहुत मुश्किल है।

नॉर्थ सेंटीनेल आइलैंडImage Source: 

एक बार नेशनल जियोग्राफिक के लोगों की टीम पहुंची तब इस टीम के लोगों पर यहां की जनजाति ने तीरों से हमला कर दिया था। बहुत मुश्किल से ये लोग अपनी जान बचा कर यहां से भागे, पर फिर भी 2 लोकल गाइड मर गए। इसी प्रकार से नॉर्थ सेंटीनेल आइलैंड पर एक व्यक्ति घूमने के लिए गया और उस पर भी जानलेवा हमला हुआ था और वह यहां की जनजाति के लोगों के तीरों का शिकार हो गया था।

नॉर्थ सेंटीनेल आइलैंडImage Source: 

सन् 1960 में इस आइलैंड का पता पहली बार लगा था। इस आइलैंड पर रहने वाले आदिवासी लोगों को प्राकृतिक आपदाओं से बचने के तरीके का अच्छा ज्ञान है। ये लोग आज भी तीर से जंगली पशुओं का शिकार करते हैं। यही कारण है कि इस आइलैंड पर रहने वाले आदिवासी लोगों की दुनियाभर में एक अलग ही पहचान बनी हुई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here