नासा ने भेजा दीपावली का खास नजारा

0
808

रौशनी का पर्व दीपावली हम सदियों से मनाते चले आ रहे हैं, पर कभी आपके ज़हन में ये बात आई कि ये पर्व केवल भारत में ही मनाया जाता है या और भी कहीं, तो हम आपको बताते हैं दीपों का त्यौहार दीपावली की रौशनी अब हमारे देश की सीमाओं को पार कर सात समंदर पार तक अपनी छटा बिखेर रही है, बल्कि ये कहें कि धरती ही नहीं धरती के आगे भी यानी अंतरिक्ष में भी अपनी छाप छोड़ रही है तो ये कहना गलत नहीं होगा। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने एक तस्वीर जारी की है जिसमें भारत में दीपावली के पर्व पर अंतरिक्ष से भारत का किस तरह का नज़ारा दिखता है उसको दर्शाया है। रात के वक्त ली गई ब्लैक एण्ड व्हाइट तस्वीर में पूरा देश रौशनी से जगमगा रहा है। नासा द्वारा इस तस्वीर के जारी करने के बाद दुनियाभर के लोगों में दीपावली के प्रति उत्सुक्ता जागी है और लोगों ने जमकर इस तस्वीर को लाइक किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here