रहस्य बना हुआ है कुत्तों का सुसाइड प्वांइट

-

अभी तक सभी ने केवल व्यक्तियों के सुसाइड की बात सुनी थी, लेकिन अब कुछ ऐसा हुआ कि लोग हैरान रह गए। दुनिया में एक ऐसी जगह भी है जहां पर कुत्ते पहुंचकर सुसाइड कर लेते हैं। इस जगह से एक साथ सैकड़ों कुत्तो ने सुसाइड की कोशिश की है।

https://www.youtube.com/watch?v=2h47R69zP_Q

video Source: https://www.youtube.com

आज लोग भूत प्रेत और आत्माओं की बातों पर विश्वास नहीं करते हैं, लेकिन कभी कभार ऐसी घटनाएं हो जाती हैं जिससे लोग खुद हैरान और दंग रह जाते हैं। ब्रिटेन के स्कॉटलैंड शहर में ऐसी ही कुछ घटना हुई जिससे वहां के लोग डरे हुए हैं। स्कॉटलैंड में हॉन्टेड सुसाइड नामक एक ब्रिज है। एक बार इस ब्रिज पर अचानक एक साथ 600 कुत्ते आए और सभी ने ब्रिज के ऊपर से छलांग लगा दी। इस घटना में करीब 50 कुत्ते मारे गए जबकि बाकी सभी कुत्ते जख्मी हो गए। इसके बाद अब इस ब्रिज से जो भी कुत्ता गुजरता है वह ब्रिज के बीच में पहुंचते ही नीचे की ओर छलांग लगा देता है। इस 40 फुट ऊंचे ब्रिज से उस दिन इतने कुत्ते क्यों कूद गए इसका किसी के पास कोई जवाब नहीं है। यहां तक कि पशु मनोचिकित्सक भी कुत्तों की इस बेहद अजीब हरकत को लेकर अचंभे में हैं। वे भी समझ नहीं पा रहे कि आखिरकार ऐसा क्या था जिसने कुत्तों को ऐसा करने पर मजबूर किया। किसी प्रकार का कोई वैज्ञानिक कारण न मिलने पर स्थानीय लोग इस घटना को अब भूत प्रेतात्माओं से जोड़कर देख रहे हैं।

Overtoun-BridgeImage Source: http://images.techtimes.com/

इसी ब्रिज के पास एक 19वीं शताब्दी में बना ओवरटन हाउस नाम का महल है। कहा जाता है कि इस महल में व्हाइट लेडी की आत्मा भटकती है। इस आत्मा को ही उस घटना के लिए जिम्मेदार बताया जा रहा है। इस ब्रिज के आस-पास स्थानीय प्रशासन की ओर से चेतावनी बोर्ड लगवा दिए गए हैं। जिसमें बताया गया है कि ब्रिज के पास किसी पालतू कुत्ते को ले जाने पर मालिक सावधान हो जाएं। साथ ही अपने पालतू कुत्ते को ब्रिज के पास न आने दें। फिलहाल इस घटना के बाद से स्थानीय लोग काफी डरे हुए और सदमे में हैं।

vikas Arya
vikas Aryahttp://wahgazab.com
समाचार पत्र पंजाब केसरी में पत्रकार के रूप में अपना कैरियर शुरू किया। कई वर्षो से पत्रकारिता जगत में सामाजिक कुरीतियों और देश दुनिया के मुख्य विषयों पर लेखों के द्वारा लोगों को जागरूक करने का प्रयास कर रहा हूं। अब मेरा प्रयास है कि मैं ऑनलाइन मीडिया पर भी अपने लेखों से लोगों में नई सोच और नई चेतना का संचार कर सकूं।

Share this article

Recent posts

Popular categories

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Recent comments