रहस्यमयी जगहें जो आपको पहुंचा देंगी दूसरी दुनिया में

0
725

वैसे तो ब्रम्हांड में इतने रहस्य छिपे हुए हैं जिन्हें खोज पाना बेहद ही मुश्किल है। विश्व के वैज्ञानिक लगातार इस धरती पर छिपे रहस्यों के खजानों को ढूंढ़ने में लगे रहते हैं, लेकिन कुदरत की कुछ नायाब कारीगरी खुद-ब-खुद लोगों के सामने आ गई है। इन जगहों को देखकर यकीन नहीं होता कि हम इसी दुनिया में हैं। यह कुदरत की कारीगरी हमें बताती है कि कुदरत दुनिया में सब कुछ कर सकती है। हम आज दुनिया में मौजूद ऐसी ही जगहों के बारे में बता रहे हैं जिन्हें देखकर आप आश्चर्यचकित हो जाएंगे।

1 रीड फ्लूट केव चीन (गुआंग्क्सी)
कुदरत ने इस गुफा को बेहद ही खुबसूरती के साथ तराशा है। चीन के गुआंग्क्सी में स्थित रीड फ्लूट केव एक प्राकृतिक रूप से बनी गुफा है। इसमें कुदरत ने खुद ही ऐसे रंग भर दिए हैं जिसे लोग देखकर हैरान हो जाते हैं। यह गुफा चूने से बनी है। इसके रंगों की वजह आज तक कोई नहीं समझ पाया है।

Reed-Flute-Cave,-China-(Guangxi)Image Source: http://www.1wallpaperhd.com/

2 झांगये डांक्सिया चीन (लैंडफॉर्म)
चीन में कुदरत के कई अजीबो गरीब नजारे मौजूद हैं। रंग बिरंगी गुफा के अलावा यहां पर रंग-बिरंगे पर्वतों की श्रृंखला भी मौजूद है। इस पर्वत को देखकर ऐसा लगता है कि यह किसी ख्वाब से कम नहीं है। कहा जाता है कि प्राकृतिक क्षरण और मौसमी दाब के कारण ही इन पर्वतों के रंग में समय के साथ ही बदलाव होता गया और आज ये सारे पर्वत अपने रंगों के लिए आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं।

Zhang-The-Postman-China-(Landform)Image Source: http://files.doobybrain.com/

3 स्केफ्टाफेल आइसलैंड
आइसलैंड में स्थित स्केफ्टाफेल भी रहस्यमयी जगहों में से एक है। यह गुफा बेहद ठंडे मौसम के कारण ही बनी है। जब ग्लेशियर की नदी जम जाती है तो ऐसी गुफाओं का निर्माण होता है। इस गुफा को देखने वाले अपनी आंखों पर विश्वास नहीं करते।

Skaftafell-IcelandImage Source: http://i.imgur.com/

4 रिचाट स्ट्रक्चर मौरिशानिया
इस कुदरत के करनामों को देखने वालों की अलग-अलग राय है। मौरिशानिया के रिचाट स्ट्रक्चर के लिए कई लोग मानते हैं कि यहां पर उल्कापिंड के गिरने से ऐसी जगह बन गई है। वहीं, कई लोग कहते हैं कि धरती के कटाव के कारण यह जगह बन गई है। वैज्ञानिकों की भी इस विषय पर एक राय नहीं है।

Richat-structure-MurishaniaImage Source: http://www.nanoday.com/

5 फ्लाई गीजर नेवादा
नेवादा में एक प्राकृतिक रूप का फ्लाई गीजर बना है। यह सन् 1964 में कुंए की खुदाई की वजह से उत्पन्न हो गया था। इस गीजर की लंबाई पांच फीट है। वैज्ञानिकों के अनुसार इस गीजर में प्रकृतिक तौर पर जियोथर्मल एनर्जी का प्रयोग हो रहा है।

Fly-Geyser-NevadaImage Source: https://hdwallpapers.cat

6 सनातन दीप, ऑरचर्ड पार्क न्यूयॉर्क
कुदरत के करिश्मों को समझ पाना बेहद ही मुश्किल है। न्यूयॉर्क के ऑरचर्ड पार्क में सनातन दीप भी ऐसी ही रहस्यमयी जगह है। यहां पर एक वॉटर फॉल है। इस वॉटर फॉल के नीचे हिस्से में एक गुफा बनी है। इस गुफा से प्राकृतिक गैस निकलती रहती है। साथ ही यह गैस किसी दीप की तरह से जलती है। चारों ओर पानी और बीच में दीप से जलने वाली गैस का नजरा जो भी देखता है आश्चर्यचकित रह जाता है।

Eternal-lamp,-Orchard-Park,-New-YorkImage Source: http://2.bp.blogspot.com/

7 सालार दे यूयूनी बोलीविया
बोलीविया में सालार दे यूयूनी भी काफी रहस्यमयी जगह है। यहां पर विश्व का सबसे बड़ा और समतल नमक का मैदान बना था। प्रागैतिहासिक झील के सूख जाने पर नमकीय और क्षारीय तल पर पानी की हल्की परत जमा होने से यहां की जमीन किसी आईने की तरह हो गई है। ऐसा लगता है मानों कुदरत ने अपना अलग ही आईना बनाया हो। यहां पर सूरज और चंद्रमा को देखने का अनुभव बेहद ही अलग है।

Uuni-give-Salar-BoliviaImage Source: http://cdn4.uvnimg.com/

8 अपर कनारा फाल्स, कनाराविले ऊटा
अपर कनारा फाल्स किसी दूसरी दुनिया सी लगती है। यहां पर होने वाले जल के तेज बहाव और चट्टानों के क्षरण की वजह से प्राकृतिक रूप में एक जलीय गुफा का निर्माण हुआ है। इस गुफा में घूमने वाले भीतर का नजारा देखकर दंग रह जाते हैं।

Upper-Canada-Falls,-Knaravile-UtahImage Source: http://provo-canyon-parks.weebly.com/

9 ऐंटिलोप कैनियन ऐरिजोना
इस कैनियन का निर्माण नवाजो सैंडस्टोन में क्षरण की वजह से हुआ था। इसे देखने के बाद ऐसा लगता है जैसे आप किसी प्राकृतिक पेंटिंग के बीच घूम रहे हों। इसके रंग लोगों को अपनी ओर आर्कषित करते हैं।

Eenteeloop-kainyan-eerijoonaImage Source: https://blog.bidtotrip.com

10 फिंजल की गुफा स्कॉटलैंड
स्कॉटलैंड की फिंजल की गुफा भी प्राकृतिक रहस्यमयी जगह है। इस गुफा को देखकर ऐसा लगता है कि इसे किसी ने बनाया है। प्रकृति के इस कारनामें को समझ पाना बेहद ही मुश्किल है। माना जाता है कि ज्वालामुखी के लावों के ठंडे होने पर इस गुफा का निर्माण हुआ है। यह गुफा ऐसी लगती है जैसे किसी लोहे के कारखाने में नट बोल्टों के द्वारा किसी चीज का निर्माण किया गया हो।

Finjl-Cave-ScotlandImage Source: https://vikasacharya.files.wordpress.com

धरती के अंदर ऐसे ही कई और कुदरती खजानों की खान मौजूद है। जिसके बारे में अभी पता लगाया जाना बाकी है। फिलहाल वैज्ञानिक पहले से मौजूद कुदरत के रहस्यों के राज को उजागर नहीं कर पाए हैं। इन जगहों पर जो भी गया है वह खुद को खुशकिस्मत ही मानता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here