रहस्यमय जगहें: यहां से कोई लौट कर नहीं जा सका

0
520

दुनिया में कुछ इस प्रकार की जगहें हैं जिनके बारे में विज्ञान भी कुछ बताने में अक्षम हो जाता है। इन जगहों पर आज तक जितने भी हादसे हुए हैं उन सब में मारे गए लोगों का भी आज तक कोई पता नहीं चल सका। आपने भी ऐसी कई जगहों के नाम या किस्से सुने होंगे कि जो भी इन जगहों पर गया आज तक वापस लौट कर नहीं आया। आज हम आपको दुनिया की कुछ इसी प्रकार की जगहों से रूबरू करा रहे हैं, जहां से कोई लौट कर नहीं आ पाया।

1- डेविल सी (जापान)

डेविल-सी-(जापान)Image Source:http://mysteriousfacts.com/wp-content/

डेविल सी जापान में है। इस सागर के एक हिस्से में रहस्यमय रोशनी और कुछ ऑब्जेक्ट्स दिखने की बातें सामने आई हैं। यहां की फिशिंग अथॉरिटी इस स्थान को खतरनाक मानती है और यहां जाने पर बैन लगा रखा है। आपको जानकारी के लिए बता दें कि इस रोशनी और दिखने वाले ऑब्जेक्ट्स की जांच के लिए 1952 में 31 लोगों की टीम भेजी गई थी, जो आज तक लौट कर नहीं आ सकी।

2- सुपर्स्टिशन माउंटेन (अमेरिका)

सुपर्स्टिशन-माउंटेन-(अमेरिका)Image Source :https://wagswildadventure.files.wordpress.com/

जैकब वोल्टस नाम के इस आदमी ने इस स्थान पर 1800 के दशक में “सोने की खदान” का पता लगाया था, लेकिन जैकब की अचानक मौत हो गई। इसके बाद कई लोगों ने इस स्थान पर जाकर सोने की खदान की खोज की, पर उनकी भी रहस्यमय मौत हो गई। कुछ लोग मानते हैं कि कुछ आत्मायें इस खदान की रक्षा कर रही हैं।

3- अंजिकुनी झील (कनाडा)

अंजिकुनी-झील-(कनाडा)-Image Source:http://dabwmjw98f46j.cloudfront.net/

1930 के दौरान एक पूरा गांव यहां से गायब हो गया था। मान्यताओं के अनुसार एक शिकारी ने इस गांव को इस झील में गायब होते हुए स्वयं देखा था, पर बहुत से लोग इस बात पर यकीन नहीं करते हैं।

4- मिशिगन ट्राएंगल (अमेरिका)

मिशिगन-ट्राएंगल-अमेरिकाImage Source :http://ihorror.com/wp-content/uploads/

इस जगह से 1950 में गुजर रहा “नॉर्थ वेस्ट एयरलाइन” का प्लेन 58 यात्रियों सहित अचानक गायब हो गया था। इसका आज तक कोई पता नहीं चल पाया है। इसके अलावा 1937 में अपने जहाज से पेंसिल्वेनिया से वाशिंगटन जा रहे कैप्टन डोनर अचानक गायब हो गए थे। आज तक इस जहाज के भी कोई अवशेष नहीं मिल पाये हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here