आसमान से गिरी आफत का राज ढूंढ़ रहे वैज्ञानिक

0
884

आसमान से आफत आने के किस्से कई बार हमने सुने हैं, लेकिन सोचिए जब इंसान इस आफत को अपनी आंखों से देखे तो वो क्या करेगा। बीकानेर के नापासर थाना क्षेत्र के पास एक ऐसा ही मामला सामने आया है। रात को कुछ लोग अपने खेतों पर काम कर रहे थे कि अचानक तेज आवाज हुई और एक चमकती हुई चीज उनके पास आकर गिरी। जिसने भी इस नजारे को देखा वो हैरान रह गया। अगले दिन यह बात आग की तरह पूरे क्षेत्र में फैल गई। इतना ही नहीं वैज्ञानिक भी इस राज की गुत्थी को सुलझाने के लिए इस जगह पहुंचने लगे।

ulka-pind-2Image Source :http://img01.ibnlive.in/

नापासर में मंगलवार की रात को तेज आंधी चल रही थी। तभी कुछ लोग अपने खेतों पर रोज की तरह ही काम करने में लगे हुए थे कि एकाएक तेज रोशनी के साथ आसमान से कोई चीज आकर जमीन में गिरी। वहां पर मौजूद सभी लोग पहले तो डर गए पर बाद में उन्होंने उस जगह जाकर देखा तो पाया कि वहां पर एक बड़ा गड्ढा हो गया था। यह गड्ढा इतना बड़ा और गहरा था कि लोग इसकी वजह नहीं समझ पाए। सुबह होते-होते यह बात सभी जगह फैल गई। पुलिस अधिकारी भी इस जगह पर पहुंचे। कई लोगों का मनाना है कि आसमान से गिरी आफत उल्का पिंड हो सकती है। वहीं पुलिस के अधिकारियों का कहना है कि आसमान से जहां पर वस्तु गिरी है वहां पर 35 फुट गहरा गड्ढा हो गया है। फिलहाल वैज्ञानिक इसकी जांच कर रहे हैं कि आसमान से गिरी वस्तु उल्का पिंड है या कुछ और मामला है। जांच पूरी होने के बाद ही आसमान से गिरी आफत का राज पता चल पाएगा।

ulka-pind-3Image Source :http://img.hn.eenaduindia.com/

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here