पुणे में लड़कियों में तेजी से फैल रही रहस्यमयी बीमारी

0
360

पुणे में लड़कियों में एक रहस्यमयी और खतरनाक बीमारी तेजी से फैल रही है। यहां लड़कियों में स्तन की अजीबो गरीब बीमारी सामने आई है, जिसमें स्तन में गांठ बनने के साथ उस में से पस निकलता है। ज्यादातर ये बीमारी 20 से 30 साल की उम्र की लड़कियों में देखी जा रही है। इस बीमारी के बढ़ते मामलों को देखकर कैंसर विशेषज्ञ भी हैरान हैं।

अब तक टीवी, मधुमेह जैसी बीमारी से पीड़ित महिलाएं इसकी चपेट में आ रही थीं, लेकिन अब स्वस्थ महिलाएं भी इसका शिकार हो रही हैं। इस संक्रमण की शिकार महिलाओं की मानें तो इस बीमारी के अलग-अलग लक्षण देखे जा रहे हैं। डिप्रेस हो जाना, स्तन में सूजन आना, गांठ पड़ने जैसे लक्षण सामने आ रहे हैं।

aidsImage Source: http://news.vanderbilt.edu/

आप ये जानकर हैरान रह जाएंगे कि जब ये केस डॉक्टरों के सामने आया तो वो इस बीमारी की तह तक पहुंच ही नहीं पा रहे थे। वह खुद भी हैरत में पड़ गए थे। डॉक्टरों की मानें तो हर महीने कम से कम 6 मामले ऐसे देखे जा रहे हैं। कैंसर स्पेशलिस्ट का कहना है कि ये कोई कैंसर नहीं है, लेकिन सबसे चौंकाने वाली बात ये है कि इस बीमारी की जड़ अभी तक पकड़ में नहीं आ रही है। कैंसर जैसे मामलों में कई थ्योरी है, लेकिन कोई भी थ्योरी इस बीमारी पर फिट नहीं बैठ रही। इस पर काफी ज्यादा स्टडी करने की जरूरत है।

पहले इस बीमारी की शिकार अधेड़ उम्र की महिलाएं हो रही थीं। करीब 40 साल की महिलाएं इसकी चपेट में आ रही थीं, लेकिन अब 20-30 साल के उम्र की लड़कियां इस संक्रमण का शिकार हो रही हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here