ये है दुनिया का सबसे जहरीला और खतरनाक पेड़

0
629

दुनिया में कई तरह के जहरीले पेड़ और पौधे हैं। इन पेड़ों में काफी जहर होता है। इस तरह के पेड़ का फल अगर कोई गलती से खा ले तो उसकी ज़िंदा रहने की संभावना काफी कम हो जाती है। इसी तरह का जहरीला पेड़ है मेंशीनील। इसे दुनिया का सबसे खतरनाक और जहरीला वृक्ष माना जाता है। इतना ही नहीं यह पेड़ इतना अधिक जहरीला है कि गिनीज़ बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड में इस पेड़ का नाम सबसे जहरीले पेड़ के नाम पर पर दर्ज है।

दुनिया-में-कई-तरह-के-जहरीले-पेड़-और-पौधेImage Source :http://snaplant.com/

कई वैज्ञानिक इसका स्वाद चख चुके हैं। मेंशीनील को चखने के बारे में निकोला एच स्ट्रिकलैंड नाम के एक वैज्ञानिक ने बताया कि एक बार वह अपने दोस्तों के साथ केरेबियन बीच पर थे। यहां उन्होंने इस विषैले पेड़ के फलों को चख लिया। दिखने में इसके फल सेब जैसे लग रहे थे, लेकिन इनका स्वाद काफी ज्यादा कड़वा था। इस फल को चखने के कुछ देर बाद उन्हें जलन महसूस होने लगी और पूरे शरीर में सूजन आ गई, लेकिन समय पर इलाज मिलने के कारण वह ठीक हो गए।

वह बताते हैं कि अगर कोई व्यक्ति इस फल को खा ले तो उसकी मृत्यु भी हो सकती है। यही कारण है कि जहां भी यह विषैले पेड़ होते हैं, उस जगह के आस-पास चेतावनी के लिए बोर्ड लगाएं जाते हैं।

वह-बताते-हैं-कि-अगर-कोई-व्यक्ति-इस-फल-को-खाImage Source :http://media.mnn.com/

मैंशीनील का पेड़ 50 फ़ीट तक ऊंचा होता है। इसके फल में अत्यधिक भयंकर जहर और कास्टिक भी होता है। इसकी एक छोटी सी बूंद त्वचा पर गिरने से त्वचा बुरी तरह से फट जाती है। इसके अलावा उस जगह पर भयंकर जलन और सूजन होती है। साथ ही अगर इसके फल को जलाया जाए तो इसके धुएं से व्यक्ति सदा के लिए अंधा भी हो सकता है। ये पेड़ काफी जहरीला है, लेकिन अभी तक इसके कारण किसी की मृत्यु होने की पुष्टि नहीं हुई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here