3 लाख के कप में चाय पीती हैं नीता अम्बानी ?

0
1538

नीता अम्बानी देश के सबसे अमीर बिजनेसमैन मुकेश अम्बानी की पत्नी हैं। सोशल इवेंट्स में हमेशा भाग लेने के कारण नीता अम्बानी ने सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि दुनिया में अपनी अलग पहचान बनायी है। जब भी आप नीता को किसी सोशल इवेंट पर देखते हैं वह हमेशा काफी ब्यूटीफुल और कॉन्फिडेंट नजर आती हैं। उनके अंदाज और लुक के तो सभी कायल हैं। एशिया के सबसे अमीर आदमी की बीवी होने के कारण नीता के शौक भी काफी रॉयल हैं। हम आपको बताएंगे नीता अंबानी के खास और बड़े शौकों के बारे में, जिनके बारे में उन्होंने एक इंटरव्यू के जरिए जानकारी दी।

Nita-ambaniImage Source: http://www.google.co.in/

नीता की 3 लाख की चाय-
नीता अम्बानी सिर्फ क्लासी दिखती ही नहीं हैं, बल्कि उनके रोजमर्रा के शौक भी काफी कीमती हैं। नीता ने बताया कि वह दिन की शुरूआत जापान के सबसे पुराने क्रॉकरी ब्रैंड ‘नोरिटेक’ के कप में चाय पीकर करती हैं। नोरिटेक क्रॉकरी के 50 पीस के सेट की कीमत डेढ़ करोड़ रुपए है। यानी एक कप चाय की कीमत हुई 3 लाख रुपए। नोरिटेक क्रॉकरी की खास बात यह है कि इसमें गोल्ड का बॉर्डर है।

Nita ambani tea setImage Source: http://i00.i.aliimg.com/

नीता के एक्सपेंसिव बैग-
नीता अम्बानी को सिर्फ हीरों से जड़े गहनों का ही शौक नहीं है बल्कि उनके बैग्स में भी हीरे लगे होते हैं, जो एक्सपेंसिव होने के साथ-साथ बहुत स्टाइलिश भी होते हैं। उनके हैंड बैग कलेक्शन में चनेल, गोयार्ड और जिम्मी चू जैसे ब्रैंड शामिल हैं। उनके छोटे साइज के क्लच पर हीरे जड़े होते हैं। जिनकी कीमत 3-4 लाख से शुरू होती है। ज्यादातर फंक्शन में नीता अंबानी ‘ज्यूडिश लाइबर के गैनिश क्लच’ के साथ देखी जाती हैं।

Nita ambani BagImage Source: http://g03.a.alicdn.com/

नीता अम्बानी की पसंदीदा वॉच-
नीता अम्बानी को घड़ियों का भी काफी शौक है। उनकी ब्रैंडेड वॉच की कीमत डेढ़ से दो लाख से शुरू होती है। उनके वॉच कलेक्शन में बुल्गारी, कार्टियर, राडो, गुची, केल्विन केलिन और फोसिल जैसे ब्रैंड शामिल हैं।

nita ambani watch

 

इसी वजह से नीता अम्बानी अपने आप में ही एक ब्रैंड हैं। जिनको फॉलो करना हर किसी के बस की बात नहीं। वह अपनी जैसी अकेली महिला हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here