यह बंदर लड़कियों के साथ करता है छेड़छाड़

0
926

अक्सर आपने सुना होगा कि लड़कियों को देखकर कुछ बिगड़ैल लड़के अजीब हरकतें करने लगते हैं। ऐसे लड़कों को सुधारने के लिए देश भर में पुलिस और अन्य सामाजिक संगठनों द्वारा कई योजनाएं चलाई जा रही हैं ताकि शहर और समाज में लड़कियों को सुरक्षित माहौल मिल सके। वहीं, राजस्थान में लड़कियों और महिलाओं को छेड़ने का एक अलग ही मामला सामने आया है। इस मामले में लड़कियों के साथ बदतमीजी करने वाला कोई लड़का नहीं बल्कि एक बंदर है। इस बदंर की हरकतों के चलते महिलाओं का घर से निकलना भी मुश्किल हो गया है।

1Image Source: http://static.hindi.pradesh18.com/

राजस्थान के वीरपुर चक गांव में एक अलग किस्म का मामला सामने आया है। जिसने भी यह मामला सुना वह हैरान रह गया। जानकारी के मुताबिक इस गांव में एक बंदर का आतंक फैला हुआ है। यह आशिक मिजाज बंदर केवल महिलाओं के लिए ही परेशानी का कारण बना हुआ है। यह बंदर पुरुषों को कुछ भी नहीं करता। इस बंदर के कारण ही महिलाएं घर से बाहर भी नहीं आ रही हैं। वीरपुर चक की महिलाओं की परेशानी का कारण अगर कोई पुरुष या लड़का होता तो उसे ठीक करना शायद आसान होता। साथ ही उसे पकड़ पाना भी आसान होता, लेकिन महिला को छेड़ने वाला एक बंदर होने के कारण सभी लोग परेशान हैं। यह बंदर महिलाओं को देखते ही उन पर झपट पड़ता है और महिलाओं के गाल और कानों पर पंजा भी मार देता है। साथ ही महिलाओं को गिराकर उनके कपड़े भी फाड़ देता है। बंदर कई महिलाओं की साड़ी भी खींच लेता है।

2Image Source: http://static.hindi.pradesh18.com/

इस बंदर की इन्हीं हरकतों के कारण यहां की महिलाओं का घर से निकलना बंद हो गया है। साथ ही महिलाएं अपने हाथों में डंडा लेकर बाहर आ रही हैं। अधिकतर महिलाएं इस आतंकी बंदर से दहशत में हैं। यह बंदर पुरुषों को बिल्कुल भी परेशान नहीं करता।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here