सरसों के तेल के चमत्कारी फायदे

0
532

सरसों का तेल अपने गुणों को लेकर काफी मशहूर है। इसे ज्यादातर सभी घरों में खाना बनाने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। इस तेल से सब्जियां काफी जायकेदार बनती हैं। सरसों का तेल सेहत के साथ-साथ स्वास्थ्य के लिए भी काफी फायदेमंद है। ये एक औषधि के रूप में जोड़ों व कमर के दर्द में भी इस्तेमाल किया जाता है। इसे कई जगहों पर कड़वा तेल भी कहा जाता है। इसे लोग सिर्फ सामान्य तेल समझते हैं, लेकिन आपको ये जानकर हैरानी होगी कि आयुर्वेद में इस तेल को औषधि माना जाता है। जानिए इसके अन्य फायदों के बारे में..

दर्द को जड़ से खींचता है- जैसा कि हमने आपको बताया कि इस तेल को औषधि माना जाता है। अगर आपके कमर, जोड़ों में दर्द है तो इससे मालिश करने से आपको बहुत आराम मिलता है। इसके अलावा इसे सेवन करने से भी अंदरुनी दर्द में भी फायदा मिलता है।
त्वचा के लिए भी है फायदेमंद- सरसों का तेल दमकती त्वचा का राज होता है। इस तेल में काफी मात्रा में विटामिन ई पाया जाता है जिससे आपकी त्वचा को अंदरूनी पोषण मिलता है। इसे त्वचा पर लगाने से नमी बरकरार रहती है।

भूख बढ़ाता है- अगर आपको भूख ना लगने की समस्या होती है और जिसकी वजह से आपके स्वास्थ्य पर भी असर पड़ता है तो सरसों का तेल आपके लिए लाभकारी साबित हो सकता है। ये तेल आपके पेट में जाकर ऐपिटाइजर के रूप में काम करता है, जिससे आपकी भूख बढ़ जाती है।

वजन में भी मददगार- आजकल काफी लोग वजन बढ़ने के शिकार हैं। ऐसे में वो सरसों के तेल का उपयोग कर सकते हैं। सरसों के तेल में थियामाइन, फोलेट और नियासिन जैसे विटामिन पाए जाते हैं जो शरीर के मेटाबॉलिजम को बढ़ाते हैं। जिससे आपका वजन नियंत्रित रहता है और आप स्वस्थ रहते हैं।

अस्थमा से रखता है दूर- अस्थमा जैसी खतरनाक बीमारी से भी सरसों का तेल दूर रखता है। दरअसल सरसों के तेल में काफी मात्रा में मैग्नीशियम पाया जाता है, जो अस्थमा के मरीजों के लिए लाभकारी होता है। कुछ लोग सर्दी हो जाने पर भी इसका इस्तेमाल करते हैं।

13061851c00542395a4The-latest-launch-could-revolutionize-treatment-of-asthmaImage Source :http://www.addictioncam.com/

दांद के दर्द से छुटकारा- ये शरीर के दर्द के साथ-साथ दांतों के दर्द में भी कारगर साबित हुआ है। अगर आप सरसों के तेल में नमक मिलाकर दांतों के मसूड़ों में हल्के हाथ से मालिश करेंगे तो आपको दर्द में आराम मिल सकता है। इसके अलावा इससे आपके दांतों को मजबूती भी मिलती है।

रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है- सरसों के तेल का सेवन करने से आपके शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। इसके साथ- साथ आपकी अंदरूनी कमजोरी को भी यह दूर करता है। इससे मालिश करना भी काफी फायदेमंद रहता है। इसलिए सरसों के तेल का आप रोज सेवन करें ताकि आप अपना जीवन स्वस्थ जी सकें।

बालों को करता है काला और मजबूत- स्वास्थ्य और त्वचा के साथ-साथ सरसों का तेल बालों के लिए भी उपयोगी होता है। यह बालों को काला करता है और जड़ों में मजबूती लाता है।

How-Is-Mustard-Oil-Beneficial-For-HairImage Source :http://cdn2.stylecraze.com/

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here