अद्भुत बच्चीः अपनी आंखों से किसी के भी शरीर के अंदर झांक लेती है यह बच्ची

0
575

हमने बॉलीवुड और हॉलीवुड की फिल्मों में कई बार ऐसे कॉनसेप्ट को देखा है, जिसमें किसी के पास अन्य व्यक्तियों के शरीर के अंदर तक झांकने की शक्ति होती हैं। इस कल्पना मात्र कॉनसेप्ट को फिल्मों में कई बार दिखाया गया है। लेकिन आपको यह जानकर बेहद ही आश्चर्य होगा कि दुनिया में एक बच्ची ऐसी भी है जिसके आंखों में ठीक इसी प्रकार की विशेष शक्ति है। जिससे वो किसी के भी शरीर के अंदरूनी अंगों को भी देखने में सक्षम हैं।

आप इस बात को गलत समझ रहें होंगे लेकिन यह मामला बिल्कुल सच है। आपकी तरह जिसने भी इस मामले के बारे में सुना वो इसे झूठ ही मान बैठता है। लेकिन इस बच्ची की अद्भुत क्षमता को जानकर सब हैरान है। आपको बता दें कि इस बच्ची का नाम नताशा देमकिना है और यह रूस की रहने वाली है। इस लड़की के आंखे एक्स रे मशीन की तरह काम करती हैं। नताशा की मां के मुताबिक वह दस साल तक सभी सामान्य बच्चों की तरह ही थी। लेकिन दस साल के बाद नताशा के अंदर इस तरह की विशेश क्षमता का विकास हुआ। एक दिन नताशा को अपनी मां के अंदरूनी अंग दिखाई देने लगे।

साथ ही नताशा कहती है कि उसके पास दो तरह की दृष्टि है। लोगों के अंदरूनी शरीर में झांकने के लिए उसे बाहरी दुनिया को देखना बंद करना होता है और इस प्रक्रिया को करन के लिए उसे सिर्फ अपने दिमाग में इस बारे में सोचना होता है।

natasha demkina1Image Source:

नताशा का दावा है कि वह किसी भी मनुष्य के शरीर में झांक सकती है। वह किसी भी व्यक्ति के अंदरूनी अंगों के सही संचालन को भी देख सकती है। व्यक्ति का जो अंग सही से काम नहीं कर पा रहा होता है उसके बारे में नताशा आसानी से बता देती है। नताशा ने बताया कि खराब वाले अंगों का रेडिएशन अलग सभी अंगों से अलग होता है।

डॉक्टरों ने नताशा की इस विशेष शक्ति का परीक्षण करने के लिए एक मरीज को बुलाया और उससे पूछा कि बताओं इसके शरीर में कहां पर गांठें हैं। तो नताशा ने तुरंत ही उसकी गांठों के बारे में बता दिया। जिससे वहां पर मौजूद सभी डॉक्टर भी हैरान रह गए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here