पानी में तैरती दिखी जलपरी, लोग हुए हैरान

0
1459
जलपरी

 

जलपरियों की बहुत सी कहानियां अपने पढ़ी ही होंगी, पर क्या आपने वास्तव में कभी जलपरी को देखा है? यदि नहीं, तो जानिए इस जलपरी के बारे में, जो लोगों ने हाल ही में पानी में तैरती देखी है। जी हां, हाल ही में एक जलपरी को मछलियों के साथ पानी की सतह पर तैरता देखा गया और इसकी तस्वीरें भी इंटरनेट पर काफी वायरल हो रही हैं। वैसे तो हॉलीवुड में भी जलपरियों को लेकर बहुत सी फिल्मों का निर्माण हुआ है, पर आज हम आपको जिस जलपरी के बारे में जानकारी दे रहें हैं, उसको पानी की सतह पर लोगों ने अपनी आंखों से देखा है, जिसकी तस्वीरें अब इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही हैं। आइए अब आपको विस्तार से बताते हैं इस बारे में।

जिन लोगों ने जलपरी को समुद्र में देखा है उनका कहना है कि उसके बदन पर सफेद कपड़े थे और उसके कंधों पर पंख भी थे। वह पानी की सतह पर थी और उसको सही देखा जा सकता था, पर कुछ लोगों का कहना है कि वह महज एक मछली ही थी। असल में कुछ लोग समुद्र की ट्रिप पर आए हुए थे और उनको समुद्र के अंदर एक अजीब सी आकृति तैरती दिखी। यह आकृति सफेद रंग की थी। मछलियां वैसे तो कई रंगों की होती हैं, पर महज सफेद रंग की इस आकृति को देख कर उन सभी लोगों को अजीब लगा और अंत में इस जलपरी वाली परिकल्पना का जन्म हुआ। बाद में पता लगाने पर सच्चाई का पता लग पाया कि वास्तव में वह कोई जलपरी नहीं थी, बल्कि “एल्बिनो डॉलफिन” थी, जिसका रंग गायब हो चुका था इसलिए वह सफेद रंग की दिखाई पड़ रही थी। वैसे तो यह ग्रे या ब्लैक कलर की होती हैं, पर जेनेटिक बदलाव की वजह से यह कभी-कभी सफेद भी हो जाती है। यह सफेद डॉल्फिन तैरते समय किसी जलपरी के जैसी ही दिखाई पड़ती है, इसलिए ही लोगों ने इसको जलपरी समझ लिया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here