यहां व्हेल के दांत लेकर आने वाले को ही मिलती मनचाही लड़की

0
726

क्या आपका प्रेमी भी आपके लिए चांद और तारे तोड़ने की बात करता हैं। अगर हां तो आपको उन्हें लेकर फिजी चले जाना चाहिए। दरअसल वहां की एक परंपरा के अनुसार अगर लड़के को उसकी मनचाही लड़की से शादी करनी है, तो उसे व्हेल मछली का दांत तोड़कर लाना होता है। अगर वह ऐसा ना कर पाया तो उसकी शादी मनचाही लड़की से नहीं हो पाती हैं। आप अपने प्रेमी को यहां ले जाकर व्हेल फिश का दांत लाने को कहिए। इसी बहाने आपको उनके प्यार करने या ना करने का सबुत भी मिल जाएगा।

fiji wedding traditions1Image Source:

दरअसल फिजी में तबुआ नाम की एक परंपरा होती है, जिसके अनुसार लड़के को शादी करने के लिए विश्व के सबसे बड़े जीव का दांत दुल्हन के पिता को उपहार के रूप में देना होता है।
हम आपको बता दें कि व्हेल मछली, सबसे गहरे पानी में रहती हैं। आप खुद सोचिए कौन दीवाना जाकर मौत के मुंह में कूदना चाहेगा। लेकिन प्यार में पड़ने वाले कुछ आशिक ऐसा करते हैं। इस परंपरा को आज भी निभाया जाता है।

fiji wedding traditions2Image Source:

तबुआ में प्यार करने के सबुत के तौर पर लड़के को मछली का दांत लेकर आना ही होता है, यह परंपरा इस बात का प्रतीक होती है कि लड़का एक संपन्न घर परिवार से निर्भर करता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here