यहां गंडासे से दी जाती है लोगों को मसाज, 2500 रूपए है मसाज की कीमत

0
400
मसाज

 

मसाज के तरीके आपने देखें ही होंगे, पर क्या आपने कभी गंडासे से मसाज का यह तरीका देखा है? यदि नहीं, तो आज हम आपक बता रहें हैं एक ऐसे मसाज के तरीके के बारे में, जिसके बारे में आपने शायद अब तक नहीं सुना होगा। वैसे तो रिलेक्स होने के लिए लोग कई प्रकार के तरीकों को अपनाते हैं कोई वॉक पर जाता है, तो कोई कोल्ड ड्रिंक या चाय का इस्तेमाल करता है, पर बहुत से लोग रिलेक्स होने के लिए मसाज को भी अपनाते हैं। वर्तमान में बाजार में रिलेक्स होने का एक नया रूप सामने आया है। इस मसाज के तरीके की खास बात यह है कि इसमें हाथ से नहीं, बल्कि गंडासे की सहायता से आपको मसाज दी जाती है।

मसाजImage Source:

आपको बता दें कि ताइवान में यह गंडासा मसाज काफी फेमस हो रही है। पिछले 30 वर्षों से “ह्सियाओ मेई फांग” नामक एक ताइवान की महिला गंडासे के माध्यम से लोगों को मसाज दे रही है। इस मसाज की कीमत 30 पौंड (करीब 2500 रुपए) है। मेई फांग नामक मसाज करने वाली यह महिला इस मसाज के बारे में बताती हुई कहती है कि “यह चीन का प्राचीन तरीका है जो करीब 2500 वर्ष पुराना है। इस तरीके को उन्होंने नया करके सामने रखा है। पुराने तरीके में एक गंडासे का उपयोग होता था, पर यह महिला 2 गंडासे का उपयोग करती है। महिला का कहना है कि इस तरीके से व्यक्ति में परिवर्तन होता है और व्यक्ति रिलेक्स महसूस करता है।”, इस गंडासा मसाज के बारे में जानकारी देते हुए मेई फांग आगे बताती है कि जिन गंडासों का उपयोग इसमें किया जाता है वे बिल्कुल सुरक्षित हैं और इस मसाज से आपके जीवन में बड़ा परिवर्तन भी हो सकता है। इस मसाज को लेने वाले एक व्यक्ति का कहना है कि पहले उसको गंडासों से मसाज लेने में डर लगा, पर जब मसाज पूरी हो गई तब वह बहुत ज्यादा रिलेक्स फील कर रहा था। इस प्रकार से देखा जाएं तो चीन की यह 2500 वर्ष पुरानी मसाज आज भी लोगों को रिलेक्स करने के लिए कारगर है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here