यहां की लड़कियों से शादी करने पर आपको मिलेंगे 3 लाख रूपए

0
335

सामान्यतः तो शादी करने वाले लड़के का खर्चा होता ही है, पर आज हम आपको एक ऐसी जगह के बारे में जानकारी देने जा रहें हैं, जहां से शादी करने पर लड़के को तीन लाख रूपए मिलते हैं। जी हां, आज हम आपको एक ऐसी जगह के बारे में जानकारी देने जा रहें हैं, जहां की किसी लड़की से आप यदि शादी करते हैं, तो आपको 3 लाख रूपए मिलेंगे, आइए जानते हैं इस जगह के बारे में।

Image Source:

अपने देश की लड़कियों से शादी करने पर आपको 3 लाख रूपए देने वाला यह देश “आइसलैंड” है, यहां की सरकार ने यह घोषणा की है कि यदि आप उनके देश की लड़की से शादी करते हैं, तो आपको 5 हजार डॉलर (3 लाख 33 हजार रूपए) प्रति महीने की दर से मिलेंगे। माना जा रहा है कि सरकार की इस घोषणा का कारण आइसलैंड में पुरुषों की कमीं है। बताया जा रहा है कि इस ऑफर में नार्थ अफ्रीका के लोगों को प्राथमिकता दी जा रही है, पर फेक फोटो और वेबसाइट की जांच करने वाली कंपनी snopes.com ने इस खबर को गलत करार दिया है। इस खबर में बताया गया था कि आइसलैंड में महिलाओं की संख्या ज्यादा है, लेकिन हकिकत में यहां पर पुरुषों की संख्या अधिक है, पर सही बात यह है कि आइसलैंड में 1007 पुरुषों पर 1000 महिलाएं हैं। असल में ‘द स्पिरिट व्हिसपर्स’ (The Spirit Whispers) नामक एक ब्लॉग पर एक शख्स ने इस खबर को लिख दिया था और उसके बाद कई वेबसाइट ने इसको पब्लिश कर दिया, जिसके बाद में यह खबर वायरल हो गई थी, पर वास्तव में ऐसा नहीं है जैसा की बताया जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here