एक बार फिर पुलिस की गिरफ्त में मारिया सुसैराज

0
433

दक्षिण भारतीय फिल्म अभिनेत्री मारिया सुसैराज जो कभी अपनी किस्मत अजमाने मुंबई आई थी, पर काम ना मिलने के चलते हताश हो चुकी थी। इसी दौरान उनकी मुलाकात टीवी प्रोड्यूसर नीरज के साथ हुई। जिनसे उनके बीच नजदीकियां बढ़ने लगीं। अब अपने लक्ष्य तक पहुंच चुकी मारिया ने अपने साथी जेरॉम के साथ मिलकर नीरज की हत्या कर दी और लाश के 300 टुकड़े करके उसे मनोर के जंगल में जला दिया और सारे सबूत खत्म कर दिये गये।

एक बार फिर पुलिस की गिरफ्त में मारिया सुसैराज2Image Source: http://media2.intoday.in/

2008 में मलाड में मारिया और उसके साथी ने टीवी प्रोड्यूसर नीरज ग्रोवर की हत्या मारिया के किराये के घर में की थी।
अब एक बार फिर मारिया पुलिस के हत्थे चढ़ चुकी है। खबर के मुताबिक मारिया को अहमदाबाद से गिरफ्तार किया गया है। बताया जा रहा है कि मारिया की दोस्ती जेल में रहने के दौरान एक कैदी से हुई थी। बाद में जेल से छूटने के बाद दोनों नें मिलकर एक ट्रेवल एजेंसी का धंधा चालू किया। जिससे ये लोगों से बड़ी रकम वसूलने लगे। इसके अलावा धोखेबाजी से ये लोगों को हज के लिये वीजा बनाने के नाम पर भी ठगने लगी।

इसी तरह से वड़ोदरा की ट्रेवल एजेंसी ला-रईब टूर ने 1200 हज यात्रियों के टिकट का काम इनको दे दिया। लेकिन एजेंसी से करीब 2.11 करोड़ ठगने के बाद मारिया ने उसका कोई काम नहीं किया। जिसकी सूचना पुलिस को दी गई और इस धोखाधड़ी के अपराध में पुलिस ने मारिया को अहमदाबाद में ही गिरफ्तार कर लिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here