YouTube पर स्टार बनने के लिए कैमरे के सामने मारी प्रेमिका को गोली

0
351
Youtube

 

वर्तमान समय सोशल मीडिया का है और इससे दुनियाभर के लोग जुड़े हैं। सोशल मीडिया के जरिये लोग अपने विचारों को दुनिया के बड़े हिस्से तक आसानी से पंहुचा सकते हैं। इसी कारण दुनिया की एक बड़ी आबादी आज सोशल मीडिया पर एक्टिव है। इसी सोशल मीडिया के जरिये बहुत से लोग दुनिया में फेमस भी हुए हैं और कुछ लोग ऐसे हैं जो खुद को फेमस करने के लिए सोशल मीडिया का उपयोग करते रहते हैं। आज हम आपको जिस घटना के बारे में जानकारी दे रहें हैं वह भी सोशल मीडिया पर फेमस होने की इसी मानसिकता का प्रतीक है। सोशल मीडिया पर फेमस होने की इसी मानसिकता के कारण एक 19 वर्षीय लड़की को अपनी जान गवांनी पड़ी। आइए आपको विस्तार से बताते हैं इस घटना के बारे में।

YoutubeImage Source: 

आपको हम बता दें कि यह घटना अमेरिका के rural Minnesota की है। यहां पर रहने वाले एक कपल ने सोशल मीडिया पर फेमस होने के लिए लड़के द्वारा लड़की को गोली मारने का एक वीडियो बना कर डालने का मन बनाया। इस कपल ने वीडियो की तैयारी पहले से अपने घर पर की थी। घर पर कपल ने वीडियो की तैयारी करते हुए लड़की ने अपने सीने पर एक किताब रखी थी और लड़के ने किताब पर गोली मारनी थी। लड़के द्वारा चलाई गोली लड़की के सीने पर रखी किताब में फंस जाती। इस प्रकार का वीडियो बना कर Youtube पर डालने का इनका प्लान था। अब इस कपल ने वास्तव में इस स्टंट को Youtube पर ऑनलाइन करना था, पर इस बार लड़के के पिस्तौल से निकली गोली लड़की के सीने पर रखी किताब को पार करते हुए लड़की के सीने में धस गई और लड़की की मौत उसी समय हो गई। इस प्रकार से Youtube पर फेमस होने के लिए बनाए जाने वाले इस वीडियो ने एक लड़की की जान ले ली।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here