टॉयलेट सीट पर अजगर के हमले से लहुलूहान हुआ ये इंसान

0
607

इस बात को तो आप सभी मानते होंगे कि दुनिया के हर इंसान को सबसे ज्यादा राहत अपनी टॉयलेट सीट पर मिलती है। इस सीट पर बैठते ही कहा जाता है कि लोग ना जाने क्या क्या प्लानिंग कर लेते हैं। कितने ही सवालों के जवाब ढूंढ लेते हैं लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि अगर आपकी उसी टॉयलेट सीट से अचानक अजगर निकलकर आपके प्राइवेट पार्ट पर हमला कर दे तो आप क्या करेंगे। सुनकर ही आपकी रूंह कांप रही होगी। शायद आपको यकिन ना हो लेकिन थाइलैंड में एक व्यक्ति के साथ ऐसा ही हुआ। टॉयलेट सीट पर वह राहत पाने के लिए बैठा ही था कि अचानक अजगर के उसके प्राइवेट पार्ट पर हमला कर उसको लहूलुहान कर दिया। हालत यह थी कि उस आदमी को अपनी जान बचाने के लिए पत्नी को बुलाना पड़ा उसके बाद उन्होंने काफी मशक्कत से इससे निजात पाई।

poo

हालांकि इसके बाद उसको गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया था। जहां उनकी हालत में सुधार बताया जा रहा है। साथ ही अजगर को निकालने के लिए इमरजैंसी हेल्पलाइन कॉल भी की गई। जिन्होने टॉयलेट सीट को तोड़कर अजगर को बाहर निकाला और अब उसे भी जंगल में छोड़ दिया गया है। 38 साल के इस घायल इंसान का नाम अत्थापॉर्न बूनमैकचुए है। उनके सीवर पाइप लाइन से यह अजगर टॉयलेट सीट पर पंहुचा और उनको लहूलुहान कर गया।

phImage Source :http://hindinews24-d50.kxcdn.com/

उनका जन्नांग भी काफी जख्मी हो गया है। वहीं मिली जानकारी के मुताबिक उनके बॉथरूम की दिवारों और टॉयलेट सीट पर काफी खून भी लगा हुआ था।

https://www.youtube.com/watch?v=9JyWmzrp-oU

Video Source :https://www.youtube.com/

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here