11 वर्ष पहले एक हादसे में मरे शख्स ने अपने ही गांव के पास लिया पुनर्जन्म, लोग हैं हैरान

0
502
पुनर्जन्म

 

पुनर्जन्म को बहुत से लोग मानते हैं और बहुत नहीं भी, पर इससे संबंधित कई किस्से आज भी सुनने को मिलते हैं। हाल ही में आये इस किस्से ने लोगों को चकित कर दिया है। जी हां, हाल ही में एक ऐसे बच्चे का जन्म हुआ है जिसकी मौत 11 वर्ष पहले हो गई थी। आश्चर्य की बात यह है कि यह बच्चा आज भी अपने पिछले जन्म के माता-पिता को पहचानता है। इस बच्चे ने अपने पिछले जन्म के गांव में जाकर अपने पहले के माता-पिता को खुद ही पहचाना है और अब इस बच्चे को देखकर वहां के लोग हैरान हो रहें हैं। आइए हम आपको विस्तार से बताते हैं इस घटना के बारे में।

यह घटना है हरियाणा प्रदेश के जींद के अंतर्गत आने वाले गांव जलालपुरा कलां की। यहां का महज साढ़े-तीन वर्ष का एक बच्चा लोगों के आश्चर्य का कारण बना हुआ है। इस बच्चे के घर वालों का कहना है कि 2 माह पहले यह बच्चा हमें खुद ही रामराये गांव लेकर गया था, जो यहां से करीब 8 किमी दूर है। रामराये गांव में बच्चा घर वालों को उस घर में लेकर गया, जहां उसका पहले जन्म हुआ था। इस बच्चे ने उस घर में जाकर अपने पूर्व जन्म के माता-पिता को पहचान लिया और अपने खेतों के बारे में भी जानकारी दी। इस बच्चे को देखने के लिए रामराये गांव में लोगों की भीड़ लग गई। आपको हम बता दें कि इस बच्चे का नाम “लविश” है और इसके पिता का नाम “विनोद” है। बच्चे के दादा सुभाष बताते हैं कि इस बच्चे ने जब से बोलना शुरू किया था तब से ही यह तुतलाता हुआ “रामरा-रामरा” बोलता था। एक बार बच्चे के दादा उसको रामराये गांव में अपने साथ ले गए। उस समय बच्चा अपने हाथ से इशारा करने लगा। बच्चे के इशारे अनुसार गाड़ी को आगे चलाया गया, तब एक स्थान पर बच्चे ने गाड़ी को रूकवा लिया। इसके बाद बच्चे गाड़ी से तुरंत उतरते ही अपने पूर्व जन्म की माता बिमला तथा बड़े भाई विजयपाल को पहचान लिया। इसके बाद यह बच्चा उस स्थान पर भी गया, जहां उसको पिछले जन्म में करंट लगा था और उसकी मौत हो गई थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here