ज़ुम्बा डांस से बनाएं शरीर को चुस्त और तंदुरुस्त

0
481

नृत्य हो या संगीत.. इनकी धुन सुनते ही हमारा तन मन डोल उठता है। इसके साथ झुमते-गाते रहने से जहां हमारा मन प्रसन्न और संतुष्ट रहता है, वहीं दिन भर का तनाव और थकान भी दूर हो जाती है। किसी भी तरह किया गया नृत्य…. हमारे मूड फ्रेश करने के साथ शरीर की मांसपेशियों को लचीला बनाता है। ये ना केवल आपके वजन को कम कर फिट रखता है बल्कि आपके शरीर को स्वस्थ रखने के साथ त्वचा को भी हेल्दी बनाता है। त्वचा तभी अच्छी रहती है जब शरीर की मांसपेशियां एवं रक्त का संचार ठीक तरह से काम करे। डांस करने से ब्लड सर्कुलेशन अच्छा होता है जिससे स्किन अच्छी हो जाती है।

ZumbaImage Source: https://encrypted-tbn1.gstatic.com

वैसे माना जाये तो नृत्य का चलन हमारे देश में आज का नहीं है। सदियों से चली आ रही प्रथा है तब लोग इसका उपयोग देवी-देवताओं की पूजा पाठ के लिए, राजा-महाराजाओं के द्वार पर या फिर अपने मनोरंजन का साधन समझ करते थे। उस समय की नृत्यागनाएं काफी सुंदर हुआ करती थी। पर क्या आप जानते हैं, इनकी सुंदरता के राज के बारे में, नृत्य की यह शैली जितनी दिखने मे सुंदर लगती है उतने ही हमें शारीरिक फायदे भी प्राप्त होते हैं। जिससे काफी लोग आज भी अंजान हैं। वैसे तो आज के समय में नृत्य के कई रूप देखने को मिल रहे हैं पर अगर माने तो फायदे सभी के एक ही हैं। इन्हीं नृत्य की बात करते हुए आज हम आपको ज़ुम्बा डांस के फायदे से परिचित करा रहे हैं…….

Zumba1Image Source: http://www.qykapp.com/

ज़ुम्बा डांस एक एरोबिक्स डांस है जो साउथ अफ्रीकी धुन पर बना है। जो आपको फिट रहने में मदद करता है। इसका नाम सुनने में जितना कठिन है उतना ही करने में सरल है। जुम्बा दूसरे डांस की तरह ही बहुत ही सिंपल है। आज बेली डांस के बाद पूरी दुनिया में बहुत से लोग ज़ुम्बा के भी मुरीद बन गये हैं। यह डांस अगर अच्छी तरह से किया जाए, तो यह एक घंटे में 400 से 600 तक कैलोरीज बर्न करता है। दूसरे वर्कआउट रूटीन की तरह यह आपका ब्लड प्रेशर सही करता है और बोन डेंसिटी बढ़ाता है। साल्सा करने से वजन बहुत जल्दी कम होता है, क्योंकि इसे करने में बहुत ताकत की जरूरत पड़ती है। जिससे ज्यादा कैलोरीज बर्न होती है ठीक उसी प्रकार जुम्बा का आपके शरीर के हर हिस्से पर असर पड़ता है। आपकी बॉडी को बैलेंस देने के साथ आपको परफेक्ट बॉडी देता है।

डांस एक ऐसी कला है जिससे करने से ना सिर्फ वजन कम होता है बल्कि हमारे तन-मन को खुशी भी मिलती है। यह आपके शरीर को संतुलित, कॉन्फिडेंट और फ्लेक्सिबल बनाता है। आपके शरीर के हर एक हिस्से के सॉफ्ट मूवमेंट में आपकी मदद करता है और आपके कंधे, हृदय और कूल्हों को दुरुस्त रखता है। यह आपके फैट को कम कर शरीर में फैली कैलोरीज को बर्न करने में मदद करता है।

zumba3Image Source: http://www.zumbatube.com/

ज़ुंबा डांस और उसकी उत्तेजक धुन को अगर आप अपनी रूटीन का हिस्सा बना लेती हैं तो ये आपके लिए आम के आम और गुठलियों के दाम जैसा साबित होगा। इस नृत्य को करने से आपका मूड तो फ्रेश होगा ही खुद को फिट एण्ड फाइन भी रखने का एक मजेदार तरीका भी हो सकता है। खास बात ये है कि इसे करने के लिए किसी ट्रेनर की जरूरत भी नहीं होती, बस एक जोड़ी फिट जूते चाहिए। इससे करने से आपकी टांगों की बेहतर एक्सरसाइज होती है। ये एरोबिक्स कैटेगरी के एक्सरसाइज में भी शुमार होता है, इसलिए इसे रेग्युलर करने से हार्ट डिसीज, ओबेसिटी, थायरॉयड आदि बीमारियों के होने की संभावना कम हो जाती है। चूंकि इसे म्यूजिक के साथ किया जाता है, इसलिए इसे करने से हमारा मूड फ्रेश होता है…. और हम रिलैक्स हो जाते हैं। इससे टेंशन दूर हो जाती है। ज़ुंबा डांस करने से हमारे शरीर की मसल्स फ्लेक्सिबल बनती हैं। डाइजेस्टिव सिस्टम हेल्दी बना रहता है। हमारे शोल्डर और हिप्स ईजिली मूव कर पाते हैं। इस डांस को करते वक्त काफी उछल-कूद होती है, इससे हम गहरी सांसें लेते हैं, जिससे हमारे लंग्स को काफी तेज गति से अपना काम करना पड़ता है। इससे लंग्स हेल्दी होते हैं। और सबसे बड़ी बात तो ये है कि इन डांस स्टेप्स को हम अपनी जरूरत के अनुसार ढाल भी सकते हैं।

तो अब आप समझ चुके होगें इनसे मिलने वाले लाभों के बारे में, तो अब शुरू हो जाइये अपने बेडोल शरीर को चुस्त और परफेक्ट बनाने के लिए …यही तो है इसके फायदे जो आपको घर बैठे ही मिल सकते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here