इस व्यक्ति की हैं 472 बेटियां, फादर्स डे पर एक साथ की सभी की शादी

0
1160

यहां हम आपको जिस शख्स के बारे में बताने जा रहे हैं देखा जाए इनको दुनिया का सबसे खुशनसीब पिता कहना चाहिए क्योंकि इन्हें 472 बेटियों का पिता होने का गौरव प्राप्त है। ये लड़कियां असल में वे लड़कियां हैं जिनके सिर से असमय इनके जैविक माता-पिता का साया उठ गया था और इनकी देखभाल करने वाला कोई नहीं बचा था। उस समय गुजरात के हीरा कारोबारी महेश सवानी ने आगे बढ़ कर इन सबको गोद ले लिया। बीते सोमवार को फादर्स डे के अवसर पर सभी लड़कियों की फादर्स डे विशेज ने महेश को ख़ुशी के आंसू रुला दिया। वर्तमान समय में इतनी लड़कियों को गोद लेकर उनकी बेटी समान परवरिश करने के लिए आज महेश सवानी की सभी लोग तारीफ करते हैं।

mahesh sawani1Image Source:

ऐसे आया लड़कियों की शादी कराने का ख्याल –

असल में आज से 12 साल पहले महेश सवानी के भाई की असमय मृत्यु हो गई थी। उसके बाद महेश ने ही अपनी भतीजी की शादी कराई थी। उस समय महेश के मन में यह ख्याल आया कि जिन लड़कियों के माता-पिता नहीं होते हैं उनकी शादी कौन करता होगा। इस ख्याल से ही महेश ने यह तय किया कि अब से वह इस प्रकार की लड़कियों की शादी करेंगे।

mahesh sawani2Image Source:

सभी धर्म की लड़कियों को अपना मान शादी कराते हैं महेश-
भावनगर की नाहिदा की मां अपने पति के मरने के बाद बहुत बेबस हो गई थी। इस स्थिति को महेश ने देखा और उन्होंने आरिफ नाम के अच्छे लड़के को ढूंढ़ कर नाहिदा की शादी बहुत धूमधाम से कराई। नाहिदा कहती है कि उसको अपने महेश पापा पर बहुत गर्व है और वे उसके लिए मानो भगवान हैं। महेश सवानी ने न सिर्फ इन सभी लड़कियों का पालन पोषण किया बल्कि उनकी शादी का खर्च भी उठाया। वर्तमान में सभी 472 लड़कियों का जीवन अच्छा चल रहा है। महेश 2008 से लगातर इस प्रकार का कार्यक्रम चला रहे हैं जिसमें वे अनाथ लड़कियों की शादी करते हैं। प्रत्येक अनाथ लड़की की शादी में वे 4 लाख रुपए खर्च करते हैं। शादी के बाद भी महेश प्रत्येक लड़की का ख्याल रखते हैं और समय-समय पर उनका हाल-चाल पूछते रहते हैं। सभी लड़कियां उनको अपना पिता मानती हैं।

mahesh sawani3Image Source:

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here