इस मैग्नेटिक मैन से चिपक जाते हैं लोहे के सामान

0
562

क्या ऐसा कभी हो सकता है कि किसी व्यक्ति के शरीर से लोहे की चीजें चिपक जाएं। ऐसा हम नहीं मान सकते क्योंकि ऐसा तो हमने केवल फिल्मों में ही देखा है, लेकिन अगर ऐसा सच में किसी व्यक्ति के साथ हो जाए तो सोचिए उसे कैसा लगेगा। आज हम एक ऐसी ही सच्ची घटना आपके सामने रखने जा रहे हैं। कुछ दिनों पहले इस शख्स को पता चला कि उसका शरीर चुंबक बनता जा रहा है।

खास बात यह है कि इस रहस्य का खुलासा डॉक्टर तक नहीं कर पा रहे हैं। जो भी इस व्यक्ति के बारे में जान रहा है वो इसके पास आकर उसकी इस शक्ति के बारे में पूछ रहा है। इतना ही नहीं इसके शरीर से लोहे की चीजें वैसे ही चिपक रही हैं जैसे कि वह किसी चुंबक के साथ चिपकी हुई हों। आस-पास के लोगों के साथ ही सभी के लिए यह मैग्नेटिक मैन कौतुहल का विषय बना हुआ है।

2016_4image_16_50_562785972man-llImage Source :http://static.punjabkesari.in/

कौन है यह आदमी और कैसे बना मैग्नेटिक मैन-

यह व्यक्ति मध्य प्रदेश के सागर जिले के छोटे से गांव ढाना का रहने वाला है। इस व्यक्ति का नाम अरुण रैकवार है। वह अपने ही गांव में फोटोग्राफी का काम करता है। इसकी जिंदगी सभी समान्य व्यक्तियों की तरह ही चल रही थी, लेकिन करीब दस दिनों पहले इस व्यक्ति की जिंदगी में अजीबो गरीब मोड़ आ गया। दस दिन पहले इस व्यक्ति ने अपनी शर्ट की ऊपर वाली जेब में चाबी को रखा था। इसी दौरान एकाएक चाबियों का गुच्छा उसके सीने से चिपक गया और काफी मुश्किल से ही निकला। जब अरुण ने अपने शरीर से लोहे की कील व अन्य वस्तुओं को स्पर्श करा कर देखा तो वो भी उसके शरीर से चिपक गईं। यह देख वह हैरान रह गया और अपने परिवार को यह बात बताई।

धीरे-धीरे यह बात पूरे क्षेत्र में फैल गई। अरुण के शरीर से कील, उस्तरा, चाकू और चम्मच आदि ऐसे चिपक रहे हैं मानो उसके शरीर के अंदर कोई चुबंक हो। इस समस्या के लिए अरुण ने डॉक्टरों से भी संपर्क साधा, लेकिन डॉक्टरों का कहना है कि उन्होंने ऐसा मामला पहली बार देखा है। आस-पास के क्षेत्र के लोग इसे चमत्कार मान रहे हैं। साथ ही अरुण को देखने के लिए रोजाना लोगों की भीड़ जुट रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here