ऑस्कर अवॉर्ड्स में रहा मैड मैक्स का दबदबा

0
328

अमेरिका में ऑस्कर अवॉर्ड्स का आगाज किया जा चुका है। इस बार इस अवॉर्ड नाइट में बॉलीवुड की अदाकारा प्रियंका चोपड़ा भी दिखाई दीं। ऑस्कर अवार्ड्स में अधिकतर केटेगरी में फिल्म मैड मैक्स का ही जलवा छाया रहा। इस फिल्म को कई श्रेणियों में पुरस्कार दिए गए।

लॉस एंजिलिस में शुरू हुए ऑस्कर अवार्ड्स में सभी नामचीन कलाकारों का जलवा इस बार भी छाया रहा। इस अवॉर्ड्स में फिल्म मैड मैक्स ने छह विभिन्न श्रेणी के अवॉर्ड्स अपने नाम किए। इस फिल्म को एडिटिंग, बेस्ट साउंड एडिटिंग, बेस्ट सांउड मिक्सिंग, बेस्ट मेकअप एंड हेयर स्टाइल, बेस्ट कॉस्ट्यूम और बेस्ट प्रोडक्शन डिजाइन का पुरस्कार मिला।

लॉस-एंजिलिस-में-शुरू-हुए-ऑस्कर-अवार्ड्स-में

इस अवॉर्ड नाइट में बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड फिल्म रेवनेंट के लिए कलाकार लियोनार्डो डिकैप्रियो को मिला। इसके अलावा बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड फिल्म रूम के लिए ब्रिन लार्सन को दिया गया। फिल्म द डैनिश गर्ल के लिए बेस्ट सपोर्टिंग रोल का अवॉर्ड एलीशिया विकेंडर ने जीता, जबकि फिल्म ब्रिज ऑफ स्पाईज के एक्टर मार्क रिलेंस को बेस्ट सपोर्टिंग अभिनेता का अवॉर्ड दिया गया।

इस-अवॉर्ड-नाइट-में-बेस्ट-एक्टर-काImage Source :https://s.yimg.com/

द रेवनेंट फिल्म के निर्देशक एलेक्जेंड्रो गोंजालेज इनैरिटु को बेस्ट डायरेक्टर का अवॉर्ड मिला। इस फिल्म को सिनेटोग्राफी के लिए अवॉर्ड किया।

ऑस्कर से जुड़ी कुछ खास बातें-

1- पहली बार ऑस्कर का टिकट पांच डॉलर था, जो अब बढ़ कर 69 डॉलर पर पहुंच गया है।

2- ऑस्कर में पहले बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड एमिल जेननिंग्स को फिल्म द लास्ट कमांडेंट के साथ ही फिल्म द वे ऑफ फ्लैश के लिए प्रदान किया गया था।

3- इस अवॉर्ड को पहली बार 1930 में रेडियो पर ब्रॉडकास्ट किया गया था। इसके बाद टीवी पर पहली बार 1953 में प्रसारित किया गया। फिलहाल अभी यह करीब दो सौ देशों में प्रसारित किया जाता है। साथ ही इसे ऑनलाइन भी देख सकते हैं।

4- वर्ष 2002 में पहली बार एनिमेशन फिल्म की कैटगरी को शामिल किया गया था, जबकि 1972 से ही इस समारोह का समापन बेस्ट फिल्म की घोषणा करने के बाद ही किया जाता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here